भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कुछ ऐसे ट्वीट किए, जिनको देखकर लोग पूछने लगे कि क्या फिर नोटबंदी होने वाली है। मंत्रालय की तरफ से इन ट्वीट पर लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए हैं। मिनिस्ट्री के ट्विटर हैंडल से हुए ये इन ट्वीट से कुछ समझ पाना तो मुश्किल है, लेकिन लोगों ने इसका अपने हिसाब से मतलब जरूर निकाल लिया। दरअसल फाइनेंस मिनिस्ट्री के ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किए गए हैं। इसमें एक ट्वीट में सिर्फ ‘ESS’ लिखा हुआ है। जिसका कोई मतलब नहीं निकलता। दूसरे ट्वीट में एक वाक्य लिखा गया है, लेकिन यह भी समझ के बाहर है। यह वाक्य है, ‘ Sawa we h we s see see.’
इन दोनों ट्वीट पर लोगों ने जमकर ट्वीट किया है। एक यूजर ने पूछा है कि क्या फिर से नोटबंदी होने वाली है। एक ने लिखा है कि फाइनेंस मिनिस्ट्री शर्मा क्यों रही है। कुछ यूजर ने इसे देश के लुढ़कते जीडीपी ग्रोथ से जोड़ा है। इसमें एक यूजर ने लिखा है, ‘ देश की जीडीपी की विकास दर एक शब्द में समझाने के लिए धन्यवाद, Ess.’ कुछ यूजर्स ने फाइनेंस मिनिस्ट्री के इन शब्दों को समझाने की भी कोशिश की है। इसमें उन्होंने ‘ESS’ को सेस करार दिया है। कुछ ने इसे गानों की पंक्तियों से इस ट्वीट को समझाया है।
Thank you for explaining the growth of GDP in one word. pic.twitter.com/yirphYAFeh
— M (@RoflJack_) October 20, 2017
https://twitter.com/amitshaah_/status/921319397137858560
मशहूर संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने भी मिनिस्ट्री के इस अजीब ट्वीट पर कमेंट किया है। उन्होंने फाइनेंस मिनिस्ट्री के ट्वीट को इंस्टाग्राम पर डाला है। उन्होंने इसकी लिंक ट्वीट की है और लिखा है कि यह सब समझा देता है।
#ExplainsEverything https://t.co/LplVJJXpLi
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) October 20, 2017
बाद में वित्त मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से ये दोनों ट्वीट डिलीट कर दिये गए। हालांकि तब तक लोग दोनों ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल कर चुके थे।