जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर पर हुए आंतकी हमले के बाद भारतीय लोगों में पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए बहुत गुस्सा है। ऐसे में एक ट्विटर हैंडल में हिंदुस्तान के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंचाने का काम कर दिया। दरअसल, ट्विटर पर @Ghazzuu नाम के ट्विटर हैंडल ने भारत का मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। लेकिन उसका दांव उसपर ही उल्टा पड़ा। @Ghazzuu नाम के ट्विटर हैंडल से गूगल पर सर्च करने एक स्क्रीन शाॉट शेयर कर रहा था। जिसमें भारत के बारे में ‘आपत्तिजनक’ बातें लिखी हुई थीं। इसके बाद उसे लोगों ने तरह-तरह के जवाब दिए। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की तरफ से भारत का मजाक उड़ाने की कोशिश पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले कुछ लोगों ने रियो ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन को लेकर भी ट्वीट किया था। लोगों ने उसे भी करारा जवाब दिया था। गौरतलब है कि पिछले रविवार (18 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के ऊपर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद आर्मी ने बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। कई जगहों पर घुसपैठ की कोशिशों को भी सेना ने नाकाम किया है। उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 15 आतंकियों पर सेना ने फायरिंग की थी जिसमें से 10 आंतकी मारे गए थे बाकी 5-6 आतंकी वापस भाग गए थे। इसके बाद से भारत के लोगों में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा है।

इस गुस्से को बढ़ाने का काम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने किया था। उन्होंने यूएन में कश्मीर का जिक्र करते हुए आतंकी बुरहान वानी को विद्रोही बताया था। साथ ही कहा था कि वह कश्मीर के लोगों को भारत से आजादी के लिए सपोर्ट करते रहेंगे।

इस तरह की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

लड़के ने यह ट्वीट किया था

देखिए लोगों ने कैसे-कैसे ट्वीट किए

https://twitter.com/pankajmishra23/status/778965649498501120

https://twitter.com/pankajmishra23/status/778967242876870656

https://twitter.com/abhibolega/status/779611607907172352