पाकिस्तान के पुलिसकर्मी पर संदिग्ध को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पहले पुलिस ने आरोपी को उग्र भीड़ से बचाकर अपने साथ थाने ले गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मी के मौत ही खबर आई। घटना की खबर फैसले की सनसनी मच गई। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये पाकिस्तान है।

पीटीआई के अनुसार, दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बृहस्पतिवार को एक थाने में पुलिसकर्मी ने ईशनिंदा के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। मारे गए शख्स की पहचान सैयद खान के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शख्स को उग्र भीड़ भीड़ से बचाया था और उसे अपने साथ ले गई थी। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। लोगों का दावा था कि शख्स ने पैगंबर मोहम्मद साहब का अपमान किया है।

गोलीबारी में शामिल अधिकारी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी मोहम्मद खुर्रम के अनुसार, गोलीबारी में शामिल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुर्रम ने मामले में पूरी जानकारी नहीं दी। पाकिस्तान में पुलिस हिरासत में संदिग्धों की मौत के मामले आम तौर पर सामने नहीं आते हैं, जबकि महज अफवाहों के आधार पर ईशनिंदा के आरोप वहां आम बात हैं और अक्सर इसकी वजह से दंगे भड़क उठते हैं। ऐसे मामलों में संदिग्ध भीड़ के हाथों मौत के शिकार भी हो जाते हैं।

खान के मामले में स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उसने पैगंबर साहब के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भीड़ ने उसे घेर लिया। गिरफ्तारी के बाद भीड़ थाने के बाहर एकत्र हो गई और पुलिस से उसे उनके हवाले करने की मांग करने लगी।