कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री शशि थरूर के साथ संबंधों को लेकर विवादों में घिरी पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार एक फिर से चर्चा में हैं। मेहर इस बार भी शशि थरूर के चलते ही सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर ने मेहर तरार पर आरोप लगाया था कि वो उनके पति पर डोरे डालती हैं। इतना ही नहीं सुनंदा ने मेहर के कुछ मैसेज भी सार्वजनिक किये थे जिनको लेकर काफी विवाद हुआ था। उसी घटना के कुछ दिनों बाद सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। तब सुर्खियों में रहीं मेहर तरार फिर से शशि थरूर के लिए किये गए एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हुआ ये कि गुरुवार को शशि थरूर ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर चेंज की। थरूर ने नई तस्वीर अपलोड करते हुए लोगों को बताया कि ये मेरी नई प्रोफाइल पिक्चर है।
#NewProfilePic pic.twitter.com/mMCX3X7WUF
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 9, 2017
थरूर के इस ट्वीट पर एक यूज़र ने पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार को टैग करते हुए लिखा कि देख लीजिए मेहर..ये और भी जवान हो गए हैं।
Please watch , he is no more young
— Donald Drunk (@kyahaibosdk) November 9, 2017
मेहर तरार भी इस ट्वीट पर शांत नहीं रहीं। मेहर ने इस यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- ये अब भी अपने उम्र के सभी लोगों से सबसे ज्यादा जवान हैं..सिर्फ अपनी उम्र के लोगों से ही नहीं जो इनसे आधी उम्र के हैं उनसे भी ज्यादा जवान हैं ये।
He's still more handsome than almost all men his age and most of those half his age, so… https://t.co/pmkKwEC62i
— Mehr Tarar (@MehrTarar) November 9, 2017
मेहर के इस ट्वीट पर लोगों ने लिखना शुरू कर दिया कि ये अभी भी अपने प्यार को भुला नहीं पा रही हैं। कुछ ने तो ये तक लिख दिया कि सुनंदा पुष्कर की मौत भी इन दोनों के प्यार की आग को बुझा नहीं पाई है।
https://twitter.com/SwarajGarvit/status/928818271641636865
https://twitter.com/azee8567/status/928624941787906050
