एक्टर ओम पुरी के निधन के बाद पाकिस्तान में एक वीडियो छाया हुआ है। वह वीडियो वहां के टीवी चैनल द्वारा भी प्रमुख तौर पर दिखाया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ओम पुरी की आत्मा मुंबई में उनके घर के बाहर घूम रही है। ओम पुरी की मौत के तीन महीने बीत चुके हैं। पाकिस्तानी चैनल पर दिखाया गया वह वीडियो फिर से लोगों के सामने है। तीन महीने पुराना यह वीडियो फिर से लोगों के सामने तब आया जब कथित रूप से इसको भारत के टीवी ने भी टेलिकॉस्ट किया। ओम पुरी की मौत को हत्या करार देते हुए वीडियो दिखाना शुरू किया। वीडियो में कहा जा रहा कि ओम पुरी की आत्मा अपने कातिल की तलाश में है।
वीडियो में भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) और मोदी के करीबी अजीत डोभाल को ओम पुरी का कातिल बताया जा रहा है। वीडियो में एंकर बड़े ही सीरियस अंदाज में होकर कहता है कि ओम पुरी की आत्मा अजीत डोभाल को ढूंढ रही है। इस वीडियो को 14 जनवरी का बताया जा रहा है। जिसमें एक शख्स को सफेद कपड़े पहने ओम पुरी के घर के बाहर दिखाया गया है।
जाने माने एक्टर ओम पुरी की 6 जनवरी की निधन हो गया था। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। ओम पुरी ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी, मलयालम, कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। ओम पुरी ने हॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्मों में भी रोल किए। उनकी आखिरी फिल्म ट्यूबलाइट होगी। जिसकी शूटिंग उन्होंने पहले ही पूरी कर ली थी। उस फिल्म में सलमान खान लीड एक्टर हैं।
देखिए वीडियो
https://youtu.be/a55twiQK7ts
इसपर ऐसे-ऐसे ट्विटर रिएक्शन आए
https://twitter.com/MrMrRajneesh/status/853658988629512192
Aaj Tak is doing a show on Om Puri's ghost roaming the corridors of his apartment building. And it was first shown on Pak TV! Sunday viewing
— Mohan Sinha ?? (@Mohansinha) April 16, 2017
Aaj Tak is doing a show on Om Puri's ghost roaming the corridors of his apartment building. And it was first shown on Pak TV! Sunday viewing
— Mohan Sinha ?? (@Mohansinha) April 16, 2017
