ट्विटर पर इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके नेताओं के एक यू टर्न का जिक्र हो रहा है। पार्टी के जिस यू-टर्न की ट्विटर पर बातें हो रही हैं वह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को लेकर है। बीजेपी जब विपक्ष में थी तो इसका विरोध करती रही लेकिन सत्ता में आने के बाद उसके विरोध में नहीं बोली। ऐसे में ट्विटर पर FDI के मुद्दे पर बीजेपी के नेताओं के पुराने बयान शेयर किए जा रहे हैं। जिन नेताओं के बयान शेयर किए जा रहा हैं उसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, जल मंत्री उमा भारती का नाम शामिल है। भाजपा नेता हर्षवर्धन का भी एक फोटो दिखाया जा रहा है जिसमें वह FDI के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसमे नरेंद्र मोदी का भी एक बयान शेयर किया जा रहा है। तब वह प्रधानमंत्री नहीं बने थे। वीडियो में मोदी कहते हैं, ‘मैं हैरान हूं प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं ?’ मोदी आगे कहते हैं कि सरकार छोटे व्यापारियों के व्यापार पर ताला लगाने की सोच रही है। उमा भारती का जो बयान शेयर किया जा रहा है उसमें वह कह रही थीं कि अगर वॉलमार्ट के आने पर वह उसके स्टोर में आग लगा देंगी। वहीं अरुण जेटली ने कहा था कि वह अंतिम सांस तक FDI का विरोध करेंगे। राजनाथ सिंह ने सरकार में आने पर इसको वापस लेने की बात कही थी।
इसलिए हो रहा है फिर से जिक्र: वॉलमार्ट से जुड़ी एक खबर के सामने आने के बाद पुराने बयान फिर से शेयर होने लगे हैं। दरअसल हाल में एक खबर आई है कि वॉलमार्ट आने वाले दिनों में भारत में अपने 50 नए स्टोर खोलने वाला है। इसके आधे से ज्यादा यूपी और उत्तराखंड में खोले जाने की बात कही गई है। दोनों ही राज्यों में 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा जीती है। रिटेल में FDI को कांग्रेस सरकार ने 2012 में मंजूरी दी थी। तब भाजपा इसके विरोध में थी।
मोदी का यह वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी री ट्वीट किया।
Welcome Walmart! Now that BJP is in power, none of what Modi spoke about when in opposition, applies anymore. https://t.co/tok5EzqQAf
— SamSays (@samjawed65) March 28, 2017
Once upon a time…. BJP led protests against FDI in retail. pic.twitter.com/C3pPqcXm4E
— SamSays (@samjawed65) March 28, 2017
Hope this opens your eyes to hw they fooled you! pic.twitter.com/WTm4pWWZcm
— Roman D'souza (@romandsouza) March 28, 2017
And now FDI in retail is such a good idea. Welcome Walmart! pic.twitter.com/VlVgyuxlCT
— SamSays (@samjawed65) March 28, 2017