होली आ गई है। रंग, मस्ती और भांग से होली के उत्सव को देशभर के लोग मनाते हैं। लेकिन इस त्यौहार में महिलाओं के साथ जबरदस्ती की घटनाएं भी सामने आती रहती है। इस तरह होली पर महिलाओं के होने वाले ज्यादती के खिलाफ एक सोशल वीडियों यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। जिसमें होली पर महिलाओं के खिलाफ तमीज से पेश आने और होली के बहाने होने वाली ज्यादती के खिलाफ बोलने के मैसेज दिया जा रहा है। वीडियों में मैसेज दिया गया है। बुरा मानो होली है।
वैसे इस साल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने होली नहीं मनाएंगे। उन्होंने यह फैसला सुकमा में सैनिकों के शहीद होने की वजह से लिया है। वहां हुए नक्सली हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 12 जवान शहीद हो गए थे।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 12 जवान शहीद हो गए जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए। हमले में सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन के जवान घायल हुए थे। दल जब भेज्जी और कोत्ताचेरू गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

