Nainital News:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को नैनीताल झील में डूबते हुए देखा जा रहा है। तभी एक नाविक की नजर उस पर महिला पर पड़ती है। वह फौरन उसे बचाने चला जाता है। वह नाव लेकर महिला के पास पहुंच जाता है और उसे बचा लेता है। इस वायरल वीडियो की जनसत्ता पुष्टि नहीं करता है। इसे @UttarakhandGo नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर जमकर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं, लोग टूरिस्ट नाविक की तारीफ कर रहे हैं।

महिला को झील से बचाने के बाद इसे बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद अब उसकी हालत स्थिर है। महिला के अनुसार, उसने परिवारिक कलह से तंग आकर जान देने की कोशिश की थी। यह घटना पाषाण देवी मंदिर के पास की है।

महिला ने जान देने के लिए झील में झलांग लगा दी। इसके बाद वह डूबने लगी तो चिल्लाने लगी। इसी बीच नाव चालक की नजर उस पर पड़ी। वह टूरिस्ट को नाव की सैर कराता है। उसने फौरन नाव महिला की तरफ मोड़ दी। इसके बाद वह महिला का हाथ पकड़कर उसे नाव पर खींच लेता है। इस तरह महिला की जान बच जाती है। डॉक्टर ने बताया है कि महिला की हालत पहले से बेहतर है।

यह वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “हालातों से भागना नहीं चाहिए, जिंदगी की कीमत क्या होती है पता चल गया होगा…जब तक बड़ा हादसा ना हो लोगों के होश ठिकाने नहीं आते हैं। पुलिस से निवेदन है कि झील में छलांग मारने वाली महिला के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें .. इनकी जान कीमती है, खुदकुशी नहीं कर सकती हैं।

वहीं दूसरे ने कहा है कि उसका पति नाविक को कभी माफ नहीं करेगा। क्या हो गया है लोगों को मरने चले जाते हैं, छोटी-छोटी बात पर एक अन्य ने लिखा है कि कुछ महिलाओं में दिमाग की कमी होती है, पति तो खुश होगा की अच्छा है चली गई, तुम अपना ही नुकसान कर रही हो। इस वीडियो पर आपका क्या रिएक्शन है।

देखें वायरल वीडियो-