अपने जमाने के मशहूर अभिनेता शशि कपूर का मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ। शशि कपूर का सोमवार को निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के ही कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। शशि कपूर काफी समय से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर के निधन की खबर जैसे ही सामने आई उनके फैंस सदमे में चले गए। लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने प्रिय अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से शशि कपूर के फैंस के मैसेज सोशल मीडिया पर अपलोड होने लगे। शशि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए मुंबई पुलिस ने भी उन्हें याद किया। मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शशि कपूर के लिए कुछ ऐसा लिखा कि देखते ही देखते लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल मंगलवार को शशि कपूर के अंतिम संस्कार से पहले मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा- अच्छे और बुरे के बीच की यह दीवार सदियों तक यूं ही खड़ी रहेगी। मुंबई पुलिस ने अपने इस ट्वीट में शशि कपूर की एक तस्वीर भी पोस्ट की। ये तस्वीर शशि कपूर की सुपरहिट फिल्म दीवार की है। इस फिल्म में शशि कपूर ने इंस्पेक्टर रवि वर्मा का किरदार निभाया था। इस तस्वीर पर मुंबई पुलिस ने लिखा- रवि वर्मा की याद में, पर्दे पर एक सच्चे पुलिसवाले का बेंचमार्क।

https://twitter.com/MumbaiPolice/status/937921078353121285

मुंबई पुलिस का ये ट्वीट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर लोग लिख रहे हैं कि शशि कपूर को ये एक शानदार श्रद्धांजलि है। लोग मुंबई पुलिस को इस ट्वीट लिए सैल्यूट भी कर रहे हैं।

https://twitter.com/Counter_Part_X/status/937945532089040896

आपको बता दें कि शशि कपूर की पहचान अपने दौर के हैंडसम एक्टर्स में होती थी। वो दिखने में जितने सुंदर थे अंदर से भी उतनी ही अच्छी शख्सियत थे। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर एक्टिंग की शुरुआत की थी, लेकिन यश चोपड़ा की धर्मपुत्र के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके निधन के बाद फिल्म जगत की बहुत सी हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ शशि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई में कर दिया गया।