कहते हैं कि मां जैसा इस जहां में कोई नहीं है। एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। उसकी जिंदगी बचाने के लिए वह अपनी जान भी दे सकती है। इस मां ने भी कुछ यही किया है। मां ने अपने 9 साल के बेटे की जान बचाने के लिए खुशी-खुशी मौत को गले लगा लिया है। वह खुद मर गई मगर मासूम को खरोंच तक नहीं आने दी। इस मां की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मां तो आखिर मां ही होती है, चाहें हो दुनिया के किसी कोने की ही क्यों ना हो।

दरअसल, इजराइल में तेल अवीव के पास 1 अक्टूबर को गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में 7 लोग मारे गए थे। इनमें से एक मृतका यह मां थी। महिला ने बेटे को बचाते हुए मर गई। सोशल मीडिया पर इस खबर की काफी चर्चा है।

बीते मंगलवार को तेल अवीव के बाहर एक आतंकी हमले में सात लोगों की जान चली गई। गोलीबारी और चाकू से हमले किए गए थे। पीडितों में एक नई मां भी शामिल थी। उसने 9 महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे को बचाते हुए उसने अपनी जान दे दी। मरने के बाद भी बच्चा उसकी गोद में सुरक्षित था्। इजराइल ने एक्स पर इस बहादुर मां की तस्वीर शेयर की है। इसे देखने के बाद लोगों का दिल टूट गया है।

भारी बारिश और तूफान के बीच बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 12 घंटे पैदल चले बुजुर्ग पिता, इस हाल में पहुंचे रोने लगी बेटी

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि इनबार सेगेव-विगडर ने अपने 9 महीने के बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। इसके लिए कोई शब्द नहीं है। यह दिल तोड़ने वाला है। वायरल तस्वीर में 33 साल की इनबार सेगेव-विग्डर अपने बेटे को गोद में लिए हुए कैमरे की तरफ देख रहीं है। कथित तौर इस हमले में उनके पति और बेटे की जान बच गई है। चश्मदीदों का कहना था कि पहले लगा कि आतिशबाजी हो रही है बाद में पता चला कि गोलीबारी हो रही है। इस तस्वीर पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं, इस पर आपकी क्या राय है?