Viral Video: जानवरों के कई वीडियो अक्सर सोशल मीडियाप पर वायरल होते हैं। ये वीडियो लोगों को काफी पंसद आते हैं, कई वीडियो को देखना लोगों का काफी पसंद आता है। कई जानवरों के वीडियो इतने क्यूट होते हैं कि जीव प्रेमियों का दिन बन जाता है। प्रकृति सच में बेहद अनोखी है। यह वीडियो देखने के बाद आपको भी कुछ ऐसा ही महसूस होगा।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो अजीब से दिखने वाले जीव यानी कि रेप्टाइल (मॉनिटर लिजर्ड) बीच सड़क पर इंसासों की तरह लड़ने लगते हैं। दोनों की लड़ाई आमने-सामने है, कोई किसी से कम नहीं है। ऐसा लग रहा है कि अखाड़े में दो इंसानी पहलवान लड़ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को पकड़कर उठा-उठा कर पटक रहे हैं। सड़क पर जाते हुए लोग दोनों की लड़ाई देखकर चौंक गए, किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
जिसे अब लोग बड़े चाव से देख रहे हैं। दोनों की लड़ाई काफी देर तक चलती रही, लोग रुककर दोनों के बीच इस जंग को देखते रहे। कई लोग तो देखकर डर के मारे नौ दो ग्यारह हो गए। किसी ने वन विभाग को इनकी लड़ाई की जानकारी दी, जब तक टीम आई ये दोनों आपस में लड़ते गिरते पड़ते वहां से दूर चले गए।