ऐसा कयास लगाए जा रहा है कि 12 और 13 अगस्त को भारतीय सिंगर मीका सिंह शिकागो और ह्यूस्टन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शानदार प्रदर्शन करने वाले है। इस कार्यक्रम को लेकर मीका ने कुछ ट्वीट किए जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। अपने कार्यक्रम के बारे में ट्वीट करते हुए मीका ने लिखा “ह्यूस्टन और शिकागो में मेरे साथ रॉक करने के लिए तैयार हो जाओ.. मैं आ रहा हूं आपको रॉक करने के लिए.. जय हिंद”। इसके बाद उनके कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने एक ट्वीट किया जिसमें मीका अपने फैन्स को संबोधित करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में ही उन्होंने ऐसी बात कह दी जिससे भारत के ही नहीं अमेरिका के लोग भी उनको जनकर लताड़ रहे है।
मीका ने इस वीडियो में कहा कि 15 अगस्त को हमारा हिन्दुस्तान आजाद हुआ था और 14 को हमारा पाकिस्तान। पाकिस्तान को अपना बताने के बाद मीका के फैन्स उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए एक यूजर ने लिखा शर्म करो मीका सिंह, तुम पाकिस्तानी दिन मनाने जा रहे हो? क्या आपको बता है कि पाक कितने हमारे आर्मी जवानों को मार चुका है? एक ने लिखा इंडियन की जगह पाकिस्तानी लिखना भूल गए.. अखिरकार पाकिस्तान इनका अपना है जो कि इन्होंने खुद ही अपने वी़डियो में कहा है। एक ने लिखा तुम लोग पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हो, अपने पीछे से ये तिरंगा हटाओ और सेना का अपमान मत करो। इस प्रकार कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मीका सिंह का बॉयकॉट करने की बात भी कही।
Be ready to rock with me ..Housten and chicago…. I’m coming to rock you guys Jai hind:) pic.twitter.com/nTbvpF1g7P
— King Mika Singh (@MikaSingh) August 1, 2017
Shame on U @MikaSingh U R celebrating Pakistani Day?
Do U know how many of our Army Jawan are being killed by PAK?@republic pic.twitter.com/TuFljZohIW— No Conversion (@noconversion) July 22, 2017
वहीं इस मामले पर जाने-माने भारतीय अमेरिकी एवं 2017 का प्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्त करने वाले रमेश शाह ने पीटीआई से कहा, ‘‘भारत का स्वतंत्रता दिवस समारोह उन लोगों के लिए है जो भारत और इसकी स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र में विश्वास करते हैं-यह पाकिस्तान के साथ कभी नहीं हो सकता और खासकर तब जब वे भारत की धरती पर पाकिस्तानी आतंवादियों को बढ़ावा दे रहे हैं।’’ सामुदायिक कार्यकर्ता एवं इंडिया कल्चर सेंटर के पूर्व अध्यक्ष स्वप्न धैर्यवान ने कहा, ‘‘यह कोई मुद्दा नहीं होता यदि गायक ने कोई नियमित कंसर्ट किया होता। लेकिन इसे जोर देकर पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस समारोह के रूप में बताना और अपने वायरल वीडियो में अपना पाकिस्तान कहना अक्षम्य और दुर्भाग्यूपर्ण है।’’