फ्रांस के शिरमेक शहर में रहने वाली एक महिला 6 जुलाई को अपने छत पर बैठकर कॉफ़ी पी रही थी। इसी दौरान उसने जोरदार “धमाके” की आवाज सुनी और उसके शरीर पर एक पत्थर आकर लगा। पहले महिला को लगा कि उसे किसी पक्षी या चमगादड़ जैसे उड़ने वाला जानवर टकरा गया है, लेकिन बाद में उसे अपने पैरों के पास एक कंकड़ के आकार का पत्थर दिखाई दिया।

सुबह लगभग 4:00 बजे महिला सुबह की कॉफी पी रही थी, तभी उसने छत से एक जोरदार “धमाके” की आवाज सुनी और उसके शरीर से एक पत्थर का टुकड़ा टकराया। हालांकि यह पत्थर का टुकड़ा, साधारण पत्थरों से बिलकुल अलग था।

महिला इस पत्थर के टुकड़े को लेकर भूविज्ञान सलाहकार के पास गई। जांच में ऐसी जानकारी सामने जिसे जानकारी हर कोई हैरान है। पता चला कि यह पत्थर कोई आम पत्थर नहीं बल्कि उल्कापिंड का हिस्सा है।

जांच में पता चला कि यह पत्थर एक उल्कापिंड का हिस्सा है। किसी इंसान के ऊपर उल्कापिंड का हिस्सा गिरना अपने आप में एक अनोखा मामला है। हालांकि आसमान बड़ी संख्या में उल्कापिंड के टुकड़े गिरते हैं लेकिन इंसान से टकराने का मामला बेहद दुर्लभ है।

अधिकतर उल्कापिंड के टुकड़े समुंद्र में गिरते हैं या फिर वह वायुमंडल में गिरते ही जलाकर खत्म हो जाते हैं। कभी-कभी अगर यह पूरी तरह नष्ट नहीं होते हैं तो जमीन पर गिरते हैं लेकिन फिर भी इंसान से टकराने का मला बेहद अनोखा और दुर्लभ है।

यह भी पढ़ें:

छठवीं शादी को बेताब 90 साल के ‘चचा’, बोले- जब तक जिंदा हूं..करता रहूंगा शादियां

NAB नहीं दे सकी साक्ष्य, करोड़ों की मनी लांड्रिंग के मामले से बरी हुए शहबाज शरीफ और उनका परिवार, 1 बेटी भगोड़ा घोषित