Me Too Campaign Movement in India in Hindi: ‘मी टू मूवमेंट’ ने देश में तहलका मचा दिया है। खासकर अब तक बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर गंभीर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। हिन्दी फिल्म ‘आत्मा’ में बिपाशा बसु के साथ काम करने वाली अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने भी ‘जॉली एलएलबी’ के निर्देशक सुभाष कपूर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। गीतिका ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि निर्देशक सुभाष कपूर अपनी पत्नी के साथ मौजूद हैं और गीतिका त्यागी वहां बेतहाशा रो रही हैं। यह तीनों सुभाष कपूर द्वारा गीतिका के साथ किये गये गलत व्यवहार पर चर्चा कर रहे हैं।
गीतिका त्यागी सुभाष कपूर पर यौन शोषण का गंभीर आऱोप भी लगा रही हैं। थोड़ी देर बाद सुभाष कपूर गीतिका के साथ यौन दुर्व्यवहार की बात कबूल भी कर लेते हैं। इसके बाद सुभाष कपूर गीतिका के पास जाते हैं और कहते हैं कि यदि उस लड़की को लगता है कि मैने उसके साथ बुरी हरकत की है। तो वह लड़की उन्हें थप्पड़ मार सकती है। सुभाष यह बात कई बार दोहराते हैं।
आखिरकार गीतिका रोती हुई सुभाष कपूर को जोरदार थप्पड़ मार देती हैं। बता दें कि जिस वक्त सुभाष कपूर अपनी पत्नी डिंपल खरबंदा और गीतिका के सामने अपना जुर्म कबूल कर रहे थे उस वक्त यह वीडियो खुफिया कैमरे से तैयार किया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि सुभाष कपूर ने मेरे साथ गलत व्यवहार किया…सुभाष कपूर का असली चेहरा…एक यौन अपराधी का कबूलनामा’।
इस वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि वहां निर्देशक अतुल सभरवाल भी मौजूद हैं और वो लगातार गीतिका को सपोर्ट कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अतुल सभरवाल ने गीतिका त्यागी को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि ‘आपको और ज्यादा हिम्मत मिले। आशा है जिस मानसिक प्रताड़ना से आप गुजर चुकी हैं वो अब खत्म हो जाए।’
https://t.co/u7iVCJv1AN confession of the sexual abuser #courage #speakout #subhashkapoor #slap #molesters #Mard #Shameless
— Geetika Tyagi (@TyagiGeetika) February 18, 2014
बहरहाल आपको बता दें कि निर्देशक सुभाष कपूर की आने वाली फिल्म में अभिनेता आमिर खान अभिनय करने वाले थे। लेकिन सुभाष कपूर पर यौन उत्पीड़न के लगे आरोपों के बारे में पता चलने के बाद आमिर खान ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है।


