एक शख्स मजाक-मजाक में अपनी महिला दोस्त को पानी में फेंकने का प्लान बनाता है। लेकिन उसका यह मजाक थोड़ा सीरियस रूप ले लेता है क्योंकि लड़की पानी में गिरने से पहले काफी जोर से स्वीमिंग पूल के किनारे वाली जमीन से टकरा जाती है। दरअसल, वह शख्स ठीक से जज नहीं कर पाया कि उसकी फ्रेंड कहां पर खड़ी है। ऐसे में वह गलत तरीके से उसे पकड़ता है और बैलेंस बिगड़ने के बाद वह उस लड़की समेत खुद भी पानी में गिर जाता है। उसका पैर वहां पानी की वजह से हो रही फिसलन की वजह से भी फिसला होता है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की रेड कलर की बिकनी में स्वीमिंग पूल के पास खड़ी होती है। उस लड़की के साथ उसके कुछ दोस्त भी होते हैं। जैसे ही लड़की स्वीमिंग पूल की तरफ बढ़ने लगती है तब ही उसका एक दोस्त पीछे से आकर उसे पकड़ लेता है। वह उसे पानी में फेंकने की कोशिश करता है। लेकिन उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और लड़की को लेकर वहीं गिर जाता है।

वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़की के काफी चोट आई होंगी। इस वीडियो को अंग्रेजी वेबसाइट मिरर ने पोस्ट किया है। वीडियो कहां का है यह फिलहाल साफ नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के गिरने के बाद एक दूसरा दोस्त उसे आकर बाहर निकालता है। वीडियो के अंत में दिखाया गया है कि उसकी पीठ में चोट आती है। जिसकी वजह से वह उठ नहीं पा रही होती। उसकी एक सहेली वहीं खड़ी हंस भी रही होती है।

इस तरह की और ट्रेंडिंग खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देखिए वीडियो –

https://youtu.be/4vdwaFSgURA