जिंदगी में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है… हैदराबाद से एक ऐसी ही दिल दुखाने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स होटल में अपना जन्मदिन मनाने आया था। तभी उसे कमरे के बाहर बरामदे में पालतू कुत्ता दिखा, वह कुत्ते के साथ खेलने लगा। खेल-खेल में वह कुत्ते के पीछे भागने लगा और अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, देखते ही देखते कुछ पलों में उसकी मौत हो गई। लाइव मौत का रोंगटे खड़े करने वाला सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। घटना सोमवार देर रात हैदराबाद के एक होटल की है।

मौत का लाइव वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, शख्स को एक कुत्ता दिखता है औऱ वह उसके साथ खेलने लगता है। कुत्ता आगे-आगे भाग रहा है औऱ शख्स उसके पीछे-पीछे। वह कुत्ते के पीछे भागते-भागते अचानक खुले हुए कांच से तीसरी मंजिल से नीचे गिर जाता है। एक अन्य शख्स उसे देखने के लिए खुले कांच से नीचे देख रहा है। हालांकि शख्स की मौत हो जाती है। सीसीटीवी का वीडियो वायरल हो रहा है, हमारी सलाह है कि इसे कमजोर दिलवाले न देखें। यह वीडियो देखकर आपकी धड़कनें बढ़ सकती हैं।

पुलिस ने बताया कि पेशे से पेंटर गयापू उदय किरण (22) अपने कुछ दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी के लिए शहर के चंदानगर स्थित एक होटल में था। यह घटना होटल के गलियारे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस के मुताबिक, उदय किरण होटल के गलियारे में मिले एक कुत्ते के साथ खेल रहे था तभी यह हादसा हुआ। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि एक कमरे से बाहर निकलने के बाद उसने खेल-खेल में कुत्ते का पीछा करना शुरू कर दिया, लेकिन सामने लगे खुले कांच से वह गिर गया।

घटना के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि उनके पिता गयपु सुब्बाराव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। उदय का परिवार आंध्र प्रदेश का रहने वाला है, हालांकि वे हैदराबाद में रहते हैं। इस खबर पर आपकी क्या राय है।

हाथ में 10 अंगूठी, केसरिया पगड़ी…, लॉरेंस को मारने वाले को करोड़ों इनाम देने की घोषणा करने वाला ये शख्स हैं कौन?