एक 53 साल का अधेड़ चलती बस में 19 साल की लड़की का चेहरा दांत से चबा गया। रोंगटे खड़े वाली इस घटना में लड़की बुरी तरह से घायल हो गई। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की को बचाने के लिए डॉक्टरों को 50 टांके लगाने पड़े।

घटना रूह कंपाने वाली घटना में लड़की बुरी तरह से घायल हो गई है। दरअसल, चलती बस में लड़की और अधेड़ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद लड़की का स्टॉप आ गया, बस रुकी औऱ वह वहां उतरने लगी। इसी बीच शख्स ने उसे अपने चंगुल में लिया और दातों से उसके चेहरे को चबा गया।

5 मिनट तक चबाता रहा चेहरा

शख्स, लगभग 5 मिनट तक लड़की के चेहरे को चबाता रहा। उसने दांतों से बुरी तरह से लड़की के चहेरे को काटा। इस कारण लड़की बुरी तहर से घायल हो गई, खून बहने लगा। हमले के बाद लड़की को अस्पताल ले गाया गया जहां डॉक्टरों ने चेहरा देखा तो उनके भी होश उड़ गए, इसके बाद उसके चेहरे पर 50 टांके लगाने पड़े।

हैरान करने वाली यह घटना इंग्लैंड के चेल्टेनहैम की है। 53 साल के डेरेन टेलर ने 19 साल की एक लड़की पर बुरी तरह से हमला किया। वारदात को देखने वालों के होश उड़ गए। यात्री घबरा गए और शोर मचाने लगे मगर आरोपी नहीं रुका। इस हमले ने पीड़िता के शरीर के साथ उसके मन पर भी गहरे घाव दिए। अब कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए उसे नौ महीने जेल की सजा सुनाई है।

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इस तरह हमले की घटना पहली बार देखी है। वहां मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। पुलिस जब तक आई यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर रखा था। पीड़िता का कहना है कि ऐसा लग रहा था वह जानवर की तरह उनका चेहरा चबा रहा था। पीड़िता कहा कहना है कि कई महीने मैं अपना चेहरा नहीं देख पाई थी। अब जब घर से निकलती हूं तो डर लगता है। बता दें कि आरोपी अभी भी जेल में है।