एक शख्स द्वारा महिला पर तलवार से हमला करने का वीडिया सामने आया है। इसमें शख्स को तलवार लेकर महिला पर कई वार करते हुए दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो कर्नाटक के कोल्लर मंदिर का है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ही पूरी वारदात कैद हो गई थी। खबर के मुताबिक, जिस लड़की पर हमला हुआ उसका नाम कुमारी है। वह 50 साल की है। वहीं जिसने हमला किया उसका नाम संतोष है। वह 25 साल है। खबर के मुताबिक, कुमारी उस मंदिर के प्रशासन का हिस्सा हैं। बताया गया कि कुमारी के पिता और संतोष के बीच कोई पुरानी दुश्मनी की वजह से हमला किया गया था। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर करीब 10 साल पहले झगड़ा हुआ था। संतोष को हमला करते देख कई लोग जमा हो गए। संतोष दो-तीन लोगों के काबू में नहीं आ रहा था। फिर कई सारे लोगों ने संतोष को काबू किया। हालांकि, तबतक कुमारी लहुलुहान हो चुकी थीं। फिलहाल वह सीरियस हालत में इलाके के किसी हॉस्पिटल में भर्ती है। वहीं पुलिस ने संतोष को पकड़ लिया है। उसपर ‘इरादतन हत्या की कोशिश’ का मामला दर्ज कर लिया गया है। खबर के मुताबिक, संतोष मंदिर के बाहर कुछ ‘गलत काम’ करते हुए भी देखा गया था। फिलहाल मामले के बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
इस तरह की और ट्रेंडिंग खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
देखिए वीडियो-