पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय नबन्ना भवन के पास स्थित टोल प्लाजा पर सेना के जवान तैनात होने का मुद्दा थमता नजर नहीं आ रहा। गुरुवार (1 दिसंबर) की रात से ही यह मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। ट्विटर पर #MamataBanerjee ट्रेंड में था जिसपर लोग नबन्ना के मुद्दे पर अपनी राय रख रहे थे। इसमें से ज्यादातर लोग ममता के खिलाफ बोलने वाले थे। एक ने लिखा, ‘सचिवालय के पास इंडियन आर्मी को देखकर आपको इतना डर क्यों लग रहा है ? आप कुछ बांग्लादेशियों के साथ ही सुरक्षित महसूस करती हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘ममता बनर्जी केजरीवाल का उग्र और भयानक रूप हैं। वह अलगाववादी नेता बनने की कगार पर हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘बंग्लादेशी बंगाल में आसानी से आ सकते हैं लेकिन इंडियन आर्मी को वहां जाने के लिए ममता बनर्जी से वीजा चाहिए होगा।’ अगले ट्वीट में कहा गया, ‘ममता ने अपने आपको ऑफिस में बंद कर लिया है और आर्मी के हटने तक निकलने को तैयार नहीं हैं। इस महिला को क्या हो गया है। यह तो एक रुटीन एक्सरसाइज है।’ दूसरे ट्वीट में कहा गया, ‘मारने की कोशिश, सेना का तख्तापलट यह सब किसी खाली दिमाग में ही आ सकता है। ममता बनर्जी ने दिखा दिया कि वह भी अरविंद केजरीवाल की तरह ऑफिस में खाली रहती हैं।’
गुरुवार शाम को पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय नबन्ना भवन के पास स्थित टोल प्लाजा पर सेना के जवान तैनात कर दिए गए थे। उसपर ममता बनर्जी ने सवाल खड़े किए थे। ममता ने कहा था कि सरकार उन्हें घेरने के लिए वह सब कर रही है। एक ट्वीट में उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या सेना तख्तापलट की कोशिश कर रही है? ममता ने ट्वीट करके यह भी बताया था कि जबतक सेना नहीं हटाई जाएगी तबतक वह सचिवालय के बाहर नहीं जाएंगी। हालांकि, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने सफाई देते हुए कहा था कि ये एक रूटीन अभ्यास था और राज्य प्रशासन को इसके बारे में पहले से सूचित किया गया था।
ममता बनर्जी के लिए लोगों ने कैसे-कैसे ट्वीट किए देखिए –
https://twitter.com/Kuldeepcs/status/804627848635949057
https://twitter.com/JagratiShukla29/status/804386130263056384
https://twitter.com/akshaykothari77/status/804397548987265024
https://twitter.com/JagratiShukla29/status/804402866676842496
सेना करे पुकार, शर्म करे तृणमूल सरकार #Shame @MamataOfficial #MamataBanerjee pic.twitter.com/JFxz7hmUVh
— Modi Bharosa (Modi Ka Parivar) (@ModiBharosa) December 2, 2016
माफ़ी मांगिये दीदी! ? https://t.co/mdX88jkffX#MamataBanerjee #Indigo pic.twitter.com/GMkItKMuYz
— Kailash Vijayvargiya (Modi Ka Parivar) (@KailashOnline) December 1, 2016
https://twitter.com/sr_sarangi/status/804543575492988928
https://twitter.com/MrStark__/status/804576925402337280