Boyfriend Viral Video: लोग कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, लोग पागलपन में सारी हदें पार कर देते हैं। प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी आधी रात को उसके घर चला गया। हालांकि सुबह होते ही उसके साथ खेल हो गया। सच्चाई से जब उसका पाला पड़ा तब तक सबकुछ हो चुका था। फिलहाल इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, चलिए बताते हैं कि पूरी माजरा क्या है।

शादी में दुल्हन ने दूल्हे के लिए गाया ऐसा रोमांटिक गाना, सुनने वाले हो गए मुग्ध, सादगी ने जीता दिल, देखें Viral Video

प्यार-मुहब्बत और इश्क… दीवानगी, पागलनपन और फिर एक नई कहानी। प्यार में प्रेमियों का मिलना-जुलना आम बात है लेकिन कई बार प्रेमी-प्रेमिका मिलने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। ऐसा ही कुछ इस कहानी में भी हुआ है। इस तरह के वीडियो और खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, एक लड़का आधी रात को छिपकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच जाता है। हालांकि इसके बाद उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं होगा।

लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने गया था लेकिन सुबह होते ही उसके साथ खेल हो गया, उसकी किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि सब पलट गया। दरअसल, जब लड़का घर के अंदर गया तो घरवालों जग गए और उसे पकड़ लिया। इसके साथ ही दोनों की मिलने की तमन्ना अधूरी रह जाती है। सुबह के साथ गांव में भर में यह बात फैल जाती है। इसके बाद गांव के लोग पंचायत बुलाते हैं औऱ फैसला लेते हैं कि दोनों की शादी करा दी जाए। इसके बाद तुंरत मौके पर ही लड़की अपने प्रेमी के माथे पर तिलक लगाती है और लड़के से उसकी मांग भरवा दी जाती है।

हाथी के बाड़े में गिरा बच्चा, गजराज ने पैरों और सूंड की मदद से गोद लेकर उठाया फिर मां को सौंप दिया, Viral Video देख चौंक गए लोग

इस समय लड़के का चेहरा देखने लायक हो जाता है क्योंकि उसके चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं। वह काफी दुखी और हैरान, परेशान दिख रहा है। लड़के की उम्र भी ज्यादा नहीं लग रही है। ऐसा लग रहा है कि लड़के को थोड़ा सदमा लग गया हो और वह दुखी हो गया है। वीडियो में उसके चेहरे में शादी की खुशी नहीं यह चिंता छलक रही है कि अब आगे क्या होगा। वह तो बस प्रेमिका से मिलने आया था, शादी करने थोड़ी आया था। रात को वह प्रेमी था औऱ सुबह होते ही दूल्हा बन गया। इस वीडियो को @ranjeet__singh_60 नामक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को 5 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है, और कमेंट बॉक्स भर दिया है। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो-