आए दिन सोशल मीडिया पर खुलेआम बलात्कार की धमकियों की खबरें आती रहती हैं। पिछले कुछ समय से इस तरह के मामले बढ़ गए हैं। अबी हाल ही में समाजवादी पार्टी की महिला प्रवक्ता को भी उनके ट्विटर हैंडल पर रेप करने की धमकी मिली थी। एक बार फिर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। ये मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का बताया जा रहा है। अंग्रेजी पोर्टल स्कूपवूप की खबर के मुताबिक अग्निश्वर चक्रवर्ती नाम का फेसबुक यूज़र एक लड़की की फोटो पर उसे बलात्कार करने की धमकी दे रहा है। दरअसल हुआ ये कि पीड़िता लड़की ने अपने फेसबुक अकाउंट से अपनी एक तस्वीर अपलोड की थी। लड़की की तस्वीर पर आरोपी अग्निश्वर ने कमेंट में एक स्माइली भेजा। लड़की अग्निश्वर को जानती नहीं थी इसलिए उसने उसका स्माइली डिलीट कर दिया।

बताया जा रहा है कि स्माइली डिलीट करने से आरोपी अग्निश्वर चक्रवर्ती तमतमा गया और बलात्कार करने की धमकी देने लगा। इस लड़के ने रेप की धमकी देते बेहद खतरनाक और गंदी बातें लिखी हैं।

Shontu – United against Online Harassment नाम की एक संस्था ने इस मामले को पुलिस तक पहुंचाया। इस संस्था ने पीड़िता लड़की तक पहुंच कर उससे पुलिस केस करवाया। कोलकाता के बिधाननगर पुलिसस्टेशन में आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस लड़के की हरकत पर आपत्ति जताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
What the hell could ever prompt such words??
— Sorabh Pant (@hankypanty) October 9, 2017
@KolkataPolice please look into this !
— José Covaco (@HoeZaay) October 8, 2017
I am shaking with rage. pic.twitter.com/C3K0J5ZClh
— Karishma (@The_Karishma) October 8, 2017
File a police complaint. Please.
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) October 9, 2017

