आपने एक, दो या इससे अधिक शादी के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने किसी ऐसे शख्स की कहानी सुनी है जिसने एक दो नहीं बल्कि 100 से अधिक शादियां की हो। हम बात करने वाले जियोवन्नी विग्लियोटो की, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जियोवन्नी विग्लियोटो की कहानी बताते देते हुए ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया। ऐसा कहा जाता है कि जियोवन्नी विग्लियोटो भी इस शख्स का असली नाम नहीं था लेकिन अंतिम बार शादी के दौरान उसने अपना यही नाम बताया था।

1949 और 1981 के बीच 104 या 105 महिलाओं से की शादी

जानकारी के अनुसार, विग्लियोटो ने 1949 और 1981 के बीच 104 या 105 महिलाओं से शादी की। उनकी कोई भी पत्नी एक-दूसरे के बारे में नहीं जानती थी और ये महिलायें इस व्यक्ति को भी ठीक से नहीं जानती थीं। विग्लियोटो ने 27 अलग-अलग अमेरिकी राज्यों और 14 अन्य देशों में नकली पहचान का उपयोग करते हुए महिलाओं से शादी की। हर बार यह व्यक्ति महिलाओं को पहली ही डेट में प्रपोज करता था।

पूरा सामान लेकर हो जाता था गायब

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट के अनुसार, शादी के लिए तुरंत व्यवस्था की जाती थी और हर शादी के बाद विग्लियोटो अपनी नई पत्नी के पैसे और संपत्ति के साथ गायब हो जाता था। वह शादी करनी वाली महिलाओं को बताता था कि वह बहुत दूर रहता है और अपने पास सारा सामान पैक करके चलने के लिए कहता था। ट्रक में सामान पैक करने के बाद विग्लियट्टो ट्रक से सारे सामान को लेकर फरार हो जाता था! सारे सामान को वह चोर बाजार में बेच देता था।

1981 में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

कई बार शिकायत किये जाने के बावजूद, विग्लियोटो पकड़े जाने से बचने में कामयाब रहे। हालांकि, इंडियाना के चोर बाजार की मैनेजर को जब विग्लियोटो ने अपना शिकार बताया तो उसे फ्लोरिडा में पकड़ किया, 28 दिसंबर, 1981 को वह पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने लगाया था $336,000 का जुर्माना

1983 में विग्लियोटो को कुल 34 साल जेल की सजा सुनाई गई। उस पर कुल $336,000 का जुर्माना भी लगाया गया था। उसने अपना अंतिम समय एरिजोना स्टेट जेल में बिताया था। हालांकि 1991 में ब्रेन हैमरेज के कारण 61 वर्ष की आयु में उसकी मौत हो गई थी।