सिंगापुर में हुए दो सांपों की लड़ाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक शख्स ने बड़े ही शानदार तरीके से कोबरा और अजगर की लड़ाई को अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में काफी लंबा और मोटा कोबरा धीरे-धीरे अजगर की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। वो उसे कमजोर शिकार समझकर अचानक से उसकी पूंछ पर हमला कर देता है। हालांकि, इस बीच अजगर को भी खतरे का अंदेशा रहता है। वो भी अपने बचाव में कोबरा पर हमला कर देता है।
कोबरा समझ जाता है कि यह कोई कमजोर सांप नहीं है, उसका मुकाबला उसी के टक्कर वाले सांप से हो गया है। मौके की नजाकत को देखते हुए कोबरा वहां से खिसक लेता है। इस वीडियो को फेसबुक पर 30 मई को शेयर किया गया है। अबतक इस वीडियो को 852,000 बार देखा गया है। इसे 4,700 बार शेयर किया गया है और करीब 1,900 से अधिक कमेंट आ चुके हैं।
स्ट्रेट टाइम्स के मुताबिक, शहरी सिंगापुर में अजगर आमतौर पर देखे जाते हैं। लेकिन किंग कोबरा आसानी से नहीं मिलता है। ये अजगर के मुकाबले काफी जहरीला होता है। किंग कोबरा छोटे-मोटे जीव या कमजोर सांपों को अपना आहार बनाता है। किंग कोबरा दिखने में काफी लंबा और मोटा होता है। वैसे तो दुनियाभर में इसके कई प्रजाति पाएं जाते हैं। लेकिन किंग कोबरा अन्य कोबरा सापों से अलग है। ये काफी विषैला होता है। इसके अंदर 500 मिलीग्राम जहर होता है। विशेषज्ञों की माने तो किंग कोबरा एशिया के सांपो में से सबसे ज्यादा खतरनाक है।
कोबरा सांप अन्य सापों की तरह घोसलें में रहता है और ये भी अंडा देता है। वैज्ञानिकों के अनुसार कोबरा की आयु लगभग 20 वर्ष होती है। कई कोबरा ऐसे भी होते हैं जो महीनों तक बिना भोजन किए रहते हैं। अगर ये एक बार ठीक से पेट भर ले तो दो साल तक जीवित रह सकता है।

