ट्विटर पर एक पत्रकार पोहे को लेकर किए गए ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गया। उस पत्रकार ने पोहे और हिंदुत्व का अजीब ‘कनेक्शन’ बताया था जो कि किसी को समझ नहीं आया। आम लोगों के साथ-साथ जाने माने पत्रकार राहुल देव ने भी उस पत्रकार की निंदा की। शोएब डानियाल नाम के पत्रकार ने लिखा था, ‘इंदौर में खाने में सबसे मशहूर पोहा है, सोचिए जहां की पसंद पोहा होगी उस राज्य के हिंदुत्व होने पर आश्चर्य नहीं होगा।’ उसके बाद भी शोएब ने कई ट्वीट किए। एक में पूछा गया था कि इंदौर में और क्या खाने को मिलता है? इसके अलावा फिर शोएब ने पोहा की प्लेट की भी तस्वीर पोस्ट की।

ट्विटर पर शोएब को फॉलो करने वाले लोगों को समझ नहीं आया कि उन्होंने पोहे और हिंदुत्व को आखिर जोड़ा क्यों? शोएब ने मजाक उड़ाते हुए यह भी कहा कि नवरात्र में केएफसी को सिर्फ सात्विक पोहा बेचना चाहिए। इसके साथ उन्होंने उस खबर का लिंक ट्वीट किया था जिसमें बताया गया था कि शिवसेना ने गुड़गांव में kfc समेत मीट की कई दुकानों को बंद करवा दिया।

ट्वीट पर ज्यादातर लोग उनसे पूछ रहे थे कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। इसपर वह कुछ ना कुछ जवाब देते जा रहे थे। एक कमेंट पत्रकार राहुल देव ने भी किया। उन्होंने लिखा, ‘पहले तुमने अचरज से भरी मूर्खतापूर्ण, अज्ञानी टिप्पणी की, फिर उसका बचाव भी किए जा रहे हो, वाह’, हालांकि शोएब ने उस ट्वीट का जवाब नहीं दिया।

शोएब ने ये ट्वीट किए थे

https://twitter.com/ShoaibDaniyal/status/846363650159853569

https://twitter.com/ShoaibDaniyal/status/846374386349236225

https://twitter.com/ShoaibDaniyal/status/846553898206810112

उसपर ऐसे-ऐसे रिएक्शन आए

https://twitter.com/ravit_k94/status/846731044514660352

https://twitter.com/pahadimitr/status/846758701587468288

 

https://twitter.com/Voice0fGod/status/846815195401895936

https://twitter.com/dubeybp1978/status/846951857012576256

https://twitter.com/Addudubbu/status/847017148161572864