जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का एक छात्र, नजीब अहमद पिछले 24 दिन से लापता है। एबीवीपी के लोगों से बहस के बाद वह अचानक गायब हो गया था। उसकी तलाश को लेकर जेएनयू व जामिया इस्लामिया के छात्रों ने रविवार को प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर भी उसको ढूंढ निकालने के लिए मुहिम शुरू की गई है। ट्विटर पर ट्रेंड चलाया जा रहा है ‘#JusticeForनजीब’। इस ट्रेंड के तहत रविवार को प्रदर्शन के दौरान नजीब अहमद की मां के साथ दिल्ली पुलिस ने बदसलूकी की थी। जिसके विरोध में ट्विटर पर लोगों का भारी गुस्सा देखने को मिला था। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि पुलिस ने बल-प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। जेएनयू छात्रों का कहना है कि हम लोग शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन तभी पुलिस वहां पहुंची और जबरदस्ती हमें वाहनों में डालकर थाने ले जाने लगी। पुलिस छात्रों को तीन बसों में भरकर ले गई। सैकड़ों छात्रों को दौड़ाया गया, पीटा गया और फिर हिरासत में ले लिया गया। नजीब का बूढ़ी मां के साथ भी बदसलूकी हुई, उन्हें घसीटा गया, वह भी पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा। एक वीडियो में वह रोते हुए कहती हैं, ‘मुझे सिर्फ मेरा बेटा चाहिए, मेरा बेटा लौटा दो।’ पुलिस ने नजीब की मां, कजन को भी हिरासत में ले लिया था। बाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने मायापुरी थाने पहुंचे थे।
वीडियो में देखें, लापता जेएनयू स्टूडेंट की खोज के लिए छात्रों ने अधिकारियों को बनाया बंधक:
इससे पहले, रविवार को केजरीवाल ने नजीब की मां से हुई बदसलूकी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”नजीब, जो 23 दिन से लापता है, उसकी माँ को दिल्ली पुलिस घसीटते हुए। कुछ दिन पहले, मृत राम किशन के बेटों को पीटा था। मोदी जी, बहुत हाए लगेगी।” अरविंद ने इस पूरी कार्रवाई के पीछे मोदी का हाथ होने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, ”ज़ाहिर है कि पुलिस ख़ुद नहीं करती, अपने आकाओं के आदेश मानती है। पहले कांग्रेस ने पुलिस के पीछे छुपकर अत्याचार किए, अब मोदी जी वही कर रहे हैं।” केजरीवाल ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, ”आप जितना युवाओं को रोकोगे, वो उतना ही और भड़केंगे। मैंने कई बार समझाया है- मोदी जी, युवाओं से पंगा मत लो।”
सोशल मीडिया पर उठ रही नजीब के लिए न्याय की मांग:
https://twitter.com/ShirishKunder/status/795271361786564608
.@narendramodi जी जवाब दो।#JusticeForनजीब pic.twitter.com/qUG0O6YG9A
— Ankit Lal ? (@AnkitLal) November 6, 2016
https://twitter.com/Shehla_Rashid/status/795336225896792065
https://twitter.com/RoflRepoter/status/795315337981923329
https://twitter.com/ShirishKunder/status/795292983662780416
हर घर में शोर चला है,
लोकतंत्र में तानाशाही का दौर चला है…#JusticeForनजीब pic.twitter.com/nGJH3rEwE9— Javed Khan (@Iam_JKhan) November 6, 2016
https://twitter.com/DineshRedBull/status/795251089947799552
Pic 1:Jyoti's Mother detained 4 Protesting Peacefully (2012)
Pic 2: #Najeeb's mother detained 4 protesting peacefully.(2016) #JusticeForनजीब pic.twitter.com/PGblMnjQ4I— M (@imnoone81) November 6, 2016
Really unfortunate , Mother of #Najeeb is treated this way by delhi police. #JusticeForनजीब pic.twitter.com/ClK4WOaeev
— Gurpreet Garry Walia (@garrywalia_) November 6, 2016
It has been over 20 days
not a single credible information
what is Najeeb's mother suppose to do??#JusticeForनजीब !!!— Neel Shah (@i_neelshah) November 6, 2016
#JusticeForनजीब Get Well soon @narendramodi https://t.co/bsP6sDBeUe
— Rakesh (@AAPKA_RK) November 6, 2016
बीजेपी,आप,कांग्रेस,धर्म,जाति इत्यादि छोडकर सिर्फ एक बार इनकी जगह अपनी मां को रखिये और फिर खुद से सवाल पूछिये।#JusticeForनजीब
— AAP Ideology (@AapIdeology) November 6, 2016