आम लोग भगवान कृष्ण का कितना नाम जानते हैं? दो, चार, छह। लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने एक कार्यक्रम के दौरान भगवान कृष्ण के इतने नाम गिना दिए कि लोग हैरान हो गए। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, 5वें जश्न-ए-रेख्ता कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने कहा, “आपको मैं एक किस्सा सुनाता हूं। मेरी एक फिल्म थी ‘युगांधर’। यह फिल्म डॉयरेक्टर एन चंद्रा बना रहे थे। युगांधर का अर्थ होता है ‘युग को बदलने वाला’। उसकी म्यूजिक दे रहे थे लक्ष्मीकांत प्यारेलाल। मैं उसके गीत लिख रहा था। एक दिन मैं वहां पहुंचा तो देखा कि डॉयरेक्टर और म्यूजिक डॉयरेक्टर दोनों बैठे थे। दोनों कुछ चिंता में थे। फिर मैंने उनके पूछा कि बताइए क्या बात है? उन्होंने कहा कि सोच रहे थे कि यहां एक कृष्ण की आरती का इस्तेमाल करें। तब मुझे समय में आ गया कि इनकी समस्या क्या है।”

जावेद अख्तर ने आगे कहा, “मैंने उनके कहा कि ट्यून दे दीजिए। आगे कुछ करेंगे। उन्होंने मुझे ट्यून दे दी। अगले दिन मैं लिखकर ले गया और कहा कि आपने जो ट्यून दी थी वह गीत की थी, आरती की नहीं। आपने आरती की धुन नहीं दी थी, हालांकि मैंने उसे लिख लिया है। आप कंपोज कर लीजिए। जो मैंने लिखा था, वो पूरा कृष्ण के नाम पर लिखा था। वो था, ‘कृष्ण कन्हैया मुरलीधर मनमोहन कान मुरारी है, गोपाल मनोहर दुख भंजन, घनश्याम अटल वनवारी है। बनकुंज फिरैया सांवरिया नंदलाला कान मुरारी है। वो गोपीनाथ मदन मोहन, वो श्याम पितंबर आएगा। आएगा योगांधर आएगा, आएगा योगांधर आएगा।”

[bc_video video_id=”6017679324001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

जावेद अख्तर का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। @C2W00NHnGuu77hW ने लिखा, “दिल से सलाम है सर आपको, आप जैसे इंसानो की वजह से ही इंसानियत ज़िन्दा है।” @LifeMoneyNLove ने लिखा, “हाल ही में आप का ‘तरकश’ फिर इक बार पढ़ा। बचपन मे पढ़ा था तब खूबसूरत लगा पर ठिक से समझ न पाया था।
आज पढ़ता हूँ तो आप के कलाम को जिन्दगी की कश्मकश से जोड़ पाता हूं। आप का तरकश नज़्मों से भरा रहे|” Pk1043yadav ने लिखा, “भारत दर्शन कराने के लिए धन्यवाद। इस समय की स्थिति में भारत को सही से देख पाना मुश्किल है। आपके जैसे लोगो से भारत है। प्रणाम!”