उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों के चुनाव परिणामों में लेफ्ट को निराशा हाथ लगी। अब कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने वाम दलों को सलाह दी है। रमेश ने कहा, ”भारत में लेफ्ट को मजबूत होना ही होगा। लेफ्ट का अंत भारत के लिए त्रासदी साबित होगा। हम राजनैतिक विरोधी हैं मगर मैं यह कहने वाला पहला हूं कि भारत लेफ्ट का अंत बर्दाश्त नहीं कर सकता।” रमेश ने वामपंथी दलों को सलाह देते हुए कहा, ”लेफ्ट को अपना मत बदलना होगा, लोगों की अपेक्षाएं और समाज बदल रहे हैं।” पूर्व केंद्रीय मंत्री का यह बयान जब एएनआई ने ट्वीट किया तो यूजर्स ने उन्हीं को घेर लिया। लोग कहने लगे कि लेफ्ट के बारे में सोचने से पहले कांग्रेस को अपने बारे में चिंता करनी चाहिए।
रामकृष्ण प्रसाद नाम के यूजर ने लिखा, ”आपको इस बात की चिंता करने की जरूरत है कि कांग्रेस का क्या बचा है, लेफ्ट की नहीं।” मीता मेहता ने कहा, ”नेहरू ने लेफ्ट पर प्रतिबंध लगाया था और रमेश उसका स्वागत कर रहे हैं। यह अगले मणिशंकर अय्यर साबित होने वाले हैं।” अमित दुबे ने जवाब में लिखा, ”श्रीमान, कांग्रेस का क्या। आपको पहले कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए। अब आपकी पार्टी केवल 3 राज्यों में सत्तासीन है।”
फराज ने लिखा, ”पहले खुद का घर बचाएं, फिर पड़ोसियों की सोचें।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अपने घर में आग लगी है और वह (रमेश) पड़ोसी के घर की आग बुझा रहे हैं।” रविंदर वर्मा ने कहा, ”अपनी मृत्यु शैया पर लेटी कांग्रेस की सोच ले चाचा पहले।”
Left has to be strong in India, the demise of Left will be a disaster for India.We are political rivals but I am the first to say that India can't afford demise of the Left.The Left also has to change its mind,people's aspirations and society are changing: Jairam Ramesh,Congress pic.twitter.com/HPCfCuV2nz
— ANI (@ANI) March 5, 2018
विकास शर्मा ने लिखा, ”लेफ्ट अपनी उपयोगिता और प्रभाव खो चुका है। वामपंथी शासित राज्यों में नए उद्योग धंधे नहीं लग पाते और रोजगार की कमी होती है। जनता अब हडताल और यूनियन की बंधक राजनीति से ऊब चुकी है। लोगों को विकास चाहिए उसे बुर्जुआ वर्ग और पूंजीवाद साम्यवाद की बोरिंग विचारधारा से कोई मतलब नहीं।”
देखें लोगों की प्रतिक्रियाएं:
You need to worry about what is left of Congress before worrying about the Left.
— Ramki Prasad (@ramkiprasad) March 5, 2018
Nehru banned left & here welcome left. Going to b next Manishankar Aiyyar
— Mita Mehta (@mita_anilkumar) March 5, 2018
Ha ha ha this is what happens when some1 is depressed beyond redemption
— CA V.ANANTH – MODI KA PARIVAR (@vanandca) March 5, 2018
https://twitter.com/KSVSUBRAMANIAN/status/970529795858558976
https://twitter.com/rraj068/status/970621081307394048
https://twitter.com/ravinderv_nrg/status/970638850287644672
instead of giving lectures to other's he must think about his own party as it's becoming irrelevant
— Sanjay G.Varu (@SanjayGVaru) March 5, 2018
https://twitter.com/sharma_vatsa/status/970620790549889024
https://twitter.com/sharma_vatsa/status/970618835878359041
खुद के घर मे दाने नही है खाने को, और भंडारा लगवा रहे है।
— The Last Monk (@the_lastmonk) March 5, 2018

