दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में एक टॉवर पर पाकिस्तान का झंडा लहराया गया। इसे उतारने के लिए एक भारतीय सैनिक ने अपनी जान की परवाह नहीं किया। सैनिक बिना किसी हमले से डरे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और पाकिस्तान के झंडे को हटाकर वहां तिरंगा फहराया। बता दें कि रविवार को पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस मनाया, जिसे लेकर सावधानी बरतते हुए जम्मू-कश्मीर ने घाटी के अधिकतर शहरों में कर्फ्यू लगाया हुआ था।
रविवार को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के इलाके त्राल में एक मोबाइल टावर के ऊपर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था। बताया जा रहा है कि कुछ अलगाववादियों ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पुर करीब 50 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर पाकिस्तान का झंडा लहरा दिया। इसे देखकर सेना का एक जवान अपने कमांडिंग अफसर से इजाजत लेकर टावर पर चढ़ गया और बिना अपने जान किए परवाह किए हुए पाकिस्तान का झंडा उतारा और उसके स्थान पर तिरंगा लहरा दिया। टावर पर तिरंगा फहराने के बाद जवान कुछ देर खड़ा रहा, यह पूरा वाक्या ड्रोन कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया गया।
गौरतलब है कि 14 अगस्त को पाकिस्तान ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान रविवार को कश्मीर में पाकिस्तान के झंडे लहराए गए। यही नहीं पाकिस्तान के समर्थन में दक्षिणी कश्मीर में एक बड़ी रैली का आयोजन भी किया गया था, जिसमें आतंकियों ने पाकिस्तान का झंडा लहराया और उसे सैल्यूट किया। रैली में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। जम्मू-कश्मीर सरकार ने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए घाटी में अधिकतर जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया था।
Sepoy Sachin climbed 50 mtrs, pulled down a Paki flag in Burhan Wani’s town Tral,placed Tri color atop the tower pic.twitter.com/bfF4xshPTy
— Sumann Sharrma (@SumannSharrma) August 15, 2016