आखिर एक आदमी अपनी पसंद की नंबर प्लेट खरीदने के लिए कितने रुपए खर्च कर सकता है। 10 हजार, 50 हजार, लाख, 50 लाख दुबई में रहने वाले एक भारतीय उद्योगपति ने अपने पसंद की नंबर प्लेट पाने के लिए 60 करोड़ रुपए खर्च कर डाले। रिपोर्ट्स के अनुसार बलविंदर साहनी ने 8 अक्टूबर को अपनी रॉयल्स रॉयल कार के लिए करीब 60 करोड़ रुपए खर्च करके एक ऑक्शन से अपनी पसंद की नंबर प्लेट खरीदी है। बलविंदर एक मैनेजमेंट कंपनी के मालिक है। इसके अलावा उन्होंने एक और दुबाई प्लेट पूरे 1 लाख दिरहम खर्च करके अपने नाम की है।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब साहनी ने इतनी मंहगी नंबर प्लेट खरीदी है। लोकल मीडिया के अनुसार इससे पहले पिछले साल भी साहनी ने 25 लाख दिरहन खर्च करके O9 नंबर की नंबर प्लेट खरीदी थी। दुबई में छोटे नंबर की नंबर प्लेट को ऑक्शन लगाकर बेचा जाता है। वहां छोटे नंबर की नंबर प्लेट को अमीर लोगों के बीच सम्मान की विषय माना जाता है। इस तरह की ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली साल 2008 में बिजनेसमैन सईद एअल खौरी ने लगाई थी। खौरी ने 52.3 मिलियन दिरहम की बाली लगाई थी। शनिवार के ऑक्शन में 80 नंबर प्लेट बोली लगाने के लिए पेश की गई थी। बोली 20 मिलियन दिरहम से शुरू हुई। जो भी पैसा इस बोली से मिलेगा वो दुबई रोड और ट्रांसपोर्ट को दिया जाएगा।