भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जब बेटिंग के लिए मैदान में उतरते हैं तो वे अपने प्रदर्शन से एरेना में बैठे सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को श्रीलंका में मेजबान टीम के साथ खेले गए दूसरे वनडे में भी देखने को मिला। यह एक ऐसा मोमेंट था जब भारत के सात विकेट गिर चुके थे और फील्ड पर केवल धोनी ही एक बल्लेबाज बचे थे जिनपर इस मैच को जिताने की पूरी जिम्मादारी आ गई थी। धोनी बेटिंग के लिए श्रीलंका के गेंदबाज फर्नाडो के सामने खड़े थे। फर्नाडो ने जैसे ही धोनी को गेंद डाली वह स्टंप के बिलकुल नजदीक जा गिरी और विकेट से थोड़ा लग भी गई थी लेकिन फिर भी धोनी आउट नहीं हुए।
श्रीलंका के खिलाड़ी मानों जैसे धोनी के आउट होने की खुशी मनाने ही वाले थे कि उन्होंने देखा की गेंद स्टंप में बुिलकुल लगी हुई थी लेकिन स्टंप नहीं गिरे। इसी के साथ धोनी भी आउट होने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद धोनी ने अंपायर की पर्मीशन से गेंद को उठाकर गेंदबाज के हाथ में दे दी। जब धोनी गेंदबाज को गेंद दे रहे थे तो उसके मुंह पर धोनी को आउट न कर पानी की उदासी साफ दिखाई दे रही थी।
— Virat Kohli (@Cricvids1) August 24, 2017
इस मोमेंट का एक वीडियो विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसके बाद लोग धोनी की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। बालागोल्ला के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस दूसरे वनडे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण भारत को 231 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था जिसे भारत ने 44.2 ओवरों में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
