भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप- 2016 के फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत ने पाकिस्तान पर 17 रनों की जीत दर्ज की। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने भारत की तरफ से पूर्व कप्तान व ओपनर मिताली राज ने शानदार पचासा जड़ा। उन्होंने 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 65 गेंद में 73 रन बनाए। भारतीय टीम ने कुल 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 121 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम जरूरी रन-रेट बरकरार नहीं रख सकी, जिसकी वजह से आखिरी ओवर्स में रिक्वायर्ड रन-रेट बढ़ता चला गया। जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 104 रन ही बना सकी। मिताली को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में भारत की बल्लेबाजी मिताली राज के इर्द-गिर्द घूमती रही है। एशिया कप में यह उनका दूसरा अर्द्धशतक है। मिताली ने अपना स्ट्राइक रेट बरकरार रखते हुए मैदान के चारों तरफ रन बटोरे और टीम को सम्मानजनक स्काेर तक पहुंचाया। मिताली ने टूर्नामेंट में तीन पारियों में 73.50 के औसत से 147 रन बनाए।
भारत की तरफ से एकता बिष्ट ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा पाटिल, गोस्वामी, पांडे, प्रीति बोस ने एक-एक विकेट हासिल किया। पाकिस्तान की कोई बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। बिस्माह मारूफ ने 25 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की अस्माविया इकबाल महंगी साबित हुईं। उन्होंने अपने पहले ओवर में 5 वाइड गेंदे फेंकी, जिसके बाद उन्हें गेंदबाजी आक्रमण से हटा दिया गया।
सोशल मीडिया पर महिला क्रिकेट टीम की जीत फिलहाल टॉप पर ट्रेंड कर रही है। खासकर फाइनल में पाकिस्तान को हराने पर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में खु शी की लहर है। भारतीय टीम 2004 से शुरू हुआ हर एशिया कप जीती है। टीम ने अब तक छह एशिया कप खिताब अपने नाम किए हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर राजनेताओं से लेकर फिल्मी हस्तियों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। कई पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा है। एशिया कप टी-20 2016 अपने नाम करने पर सोशल दुनिया में कैसी हलचल है, देखिए:
Congratulations to the Indian Women's Team on beating Pakistan in the Women's Asia Cup. Mithali Raj ka women's Cricket me Raaj hai#INDvPAK pic.twitter.com/1WfAAhyOeS
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 4, 2016
BREAKING:Pakistan Denies Sending Any Team For Asia Cup. Says They Were Kashmiri Women Dressed In Pakistani Jersey To Defame Pak. 😉#INDvPAK
— Sir Jadeja fan (@SirJadeja) December 4, 2016
Many congratulations to the @BCCI women team for winning the #T20AsiaCup #IndvPak. Way to go
— Rahul Johri (@RJohri) December 4, 2016
Dear Pakistan,
Baap Baap Hota Hai, Aur Beti Beti 😉#INDvPAK #INDvsPAK #AsiaCup #WomensAsiaCup #AsiaCupT20
— Sir Jadeja fan (@SirJadeja) December 4, 2016
#AsiaCup2016 womens cricket title holders:
ODIs
2004: India
2005/06: India
2006/07: India
2008: India
T20Is
2012: India
2016: INDIA#IndvPak— Mohandas Menon (@mohanstatsman) December 4, 2016
India beat Pakistan by 17 runs in the #AsiaCupT20 2016 women's final
Win #AsiaCup title for the 6th time!#IndvPak— Mohandas Menon (@mohanstatsman) December 4, 2016
#INDvPAK Congrats #IndWomen?? 4 winning Asia Cup title 6th time in a row.. Beating #Pak in d "Final" of any sports gives immense pleasure..?
— ₹..!! ? (@iSanjit) December 4, 2016
TV Manufacturers In Pakistan Are Celebrating More Than Indian Women Team.
If you Know What I Mean.?#INDvPAK… https://t.co/Q0hW9jBkKg
— Confused_Sperm ? (@ravi_schaudhary) December 4, 2016
https://twitter.com/Sachin_lover/status/805350559754502144
https://twitter.com/Yakshisharma2/status/805350436903485440
https://twitter.com/varshasinghmcx/status/805350114046853120
Sometimes I Feel Pakistan's Only Aim In Life Is To Lose Against India. Harne Ke Liye Hi Banaya Gaya Hai Usey.;)#INDvPAK #INDvsPAK #AsiaCup
— Ishant Raghuwanshi (@Ishant_raghu45) December 4, 2016
The most optimistic people in world are pak supporters watching any #INDvPAK cricket match n in end they are always on loosing side ?
— Crime Master Gogo (PARODY) ?? (@vipul2777) December 4, 2016