ट्विटर पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ शिक्षक सरकार को इस्लाम धर्म कबूल करने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इन शिक्षकों का आरोप है कि सरकार उनके साथ दोहरी नीति अपना रही है। जिसकी वजह से उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया गया। वीडियो दैनिक जागरण के पत्रकार राजन शुक्ला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 57 सेंकड के वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘शिक्षा मित्रों का न्या ढोंग, नौकरी गई तो करेंगे इस्लाम कबूल और बोलेंगे अल्लाह हू अकबर। अनपढ़ गवार और क्या भी क्या सकते हैं।’ वहीं वीडियो में एक शख्स मीडिया से कहता नजर आ रहा है कि गांव हमारे हैं, बच्चे हमारे हैं। हम उन्हें आराम से पढ़ा रहे थे। लेकिन अब सरकार ने कह दिया हम नहीं पढ़ा सकते हैं। हम अयोग्य हैं। जबकि हम पिछले पंद्रह साल यहां पढ़ा रहे हैं तब हम अयोग्य नहीं हुए। तब हमें तीन हजार सैलरी मिल रही थी। आज हमें 35 हजार मिल रहे हैं तो हम अयोग्य साबित हो गए। इस दौरान शख्स ने आरोप लगाया कि जिन्होंने हमें निकाला है उनके रिश्तेदार घर बैठे हुए हैं। और वही फर्जी पढ़ाई कर योग्य हो गए हैं। इसीलिए उनके लिए जगह खाली कर हमें निष्कासित कर दिया गया। बता दें कि ये साफतौर पर पता नहीं चल सका है कि वीडियो कहां का है या इसे कब फिल्माया गया है। वहीं वीडियो में शख्स इस फैसले के विरोध में धर्म बदलने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। शख्स ने धमकी देते हुए आगे कहा, ‘हम पूरे परिवार के साथ अपना धर्म बदलेंगे और इस्लाम कबूल करेंगे। मौलवी साहब से हमारी बात हो चुकी है। जल्द तारीख घोषित हो जाएगी और हम इस्लाम कबूल कर लेंगे। अल्लाह हू अकबर कहेंगे और जिहाद पर जाएंगे।’

दूसरी तरफ कई यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आशीष लिखते हैं, ‘ऐसा करने से क्या आपको नौकरी मिल जाएगी। इनके चक्कर में पढ़े लिखे शिक्षामित्र भी अपनी नौकरी से हाथ धो बैठेंगे।’ विजय तिवारी लिखते हैं, ‘हमारा हिंदुस्तान ऐसे लोगों की वजह से ही खोखला होता जा रहा है। ऐसे लोगों को पाकिस्तान ही भेज देनाचाहिए। वहीं इस्लाम कबूल करें।’ अनुराग तिवारी लिखते हैं, ‘ऐसे मौका परस्तों का तो बहिष्कार हो जाना चाहिए। ये इस्लाम कबूल करके उस धर्म का क्या भला करेंगे।’ सुर्याकांत लिखते हैं, ‘और जो मुस्लिम हैं वो???’