कुछ रिश्तों के बीच मर्यादा होती है, जिनका पालन करना सभ्य समाज का एक हिस्सा माना जाता है। हालांकि एक महिला उस वक्त हैरान रह गई जब उसे पता चला कि उसके पति का संबंध किसी और के साथ है। इससे ज्यादा हैरानी की बात यह थी कि पति का संबंध पत्नी की मां के साथ ही था।
महिला ने टिकटोक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही है कि कैसे उसे पता चला कि उसके पति का अफेयर किस तरह अपनी ही सास के साथ चल रहा है। महिला का यह वीडियो खूब वायरल हुआ और दुनिया भर में यह खबर फ़ैल गई। महिला ने बताया कि उसने पति को धोखा देते हुए पकड़ लिया है।
महिला को पति और सास के बीच चल रहे संबंध की जानकारी नानी ने दी। महिला अमेरिका इडाहो की रहने वाली है। उसका नाम कैथरीन है। महिला के दो बच्चे भी हैं। वह यह जानकर हैरान रह गई कि जिसे वह सबसे भरोसेमंद मानती थी, वही उसको धोखा दे रहे हैं। कैथरीन ने अपनी मां और पति के बीच अफेयर को उस वक्त पकड़ा, जब दोनों बाहर घूमने निकले थे।
कैथरीन का पति यह कहकर घर से निकला कि कुछ काम से बाहर जा रहा है। जब कैथरीन ने अपनी बहन के पास फोनकर मां के बारे में जानकारी मांगी तो पता चला कि उसका पति मां के घर गया और उसे अपने साथ लेकर गया गया है। इतनी जानकारी मिलते ही कैथरीन का शक यकीन में बदल गया और पति से अलग होने का फैसला कर दिया।
कैथरीन ने अपने पति से तलाक ले लिया लेकिन उसका पति, अपनी सास के साथ भी बहुत दिनों तक नहीं रहा। पति ने सास को भी भी धोखा दे दिया और उससे भी अलग हो गया। पति-पत्नी और सास के बीच हुई इस रिश्ते की कहानी खूब चर्चाओं में है। कुछ लोग इस पर आक्रोश भी व्यक्त कर रहे हैं कि किस तरह पति ने पत्नी और सास को धोखा दिया है।