पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की नींव पर टिका होता है। सोचिए अगर किसी पति को पता चले कि उसकी पत्नी उसे पिछले 20 सालों से धोखा दे रही है तो उसे कैसा महसूस होगा? शादी के 20 साल एक तरह से आधी से ज्यादा जिंदगी होती है। आप हर पल उस शख्स के साथ जी रहे होते हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ है। उसने अपनी कहानी सोशल मीडिया टिकटॉक पर शेयर की है। शख्स के सामने पत्नी का वह राज खुल गया जो उसने 20 सालों से छिपाया था। शख्स का कहना है कि वह ठगा हुआ महूसस कर रहा है।

शख्स का कहना है कि वह तब हैरान रह गया जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी का पिछले 20 सालों से अफेयर था। वह तब और हैरान रह गया जब पता चला कि बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि उसका अपना भाई है। शख्स के अनुसार, शादी से पहले उसके भाई उसकी पत्नी ने एक-दूसरे को डेट किया था। शख्स का दावा है कि उसकी पत्नी औ भाई ने कई बार संबंध भी बनाए। इसके बाद पत्नी ने उसे डेट किया। वह गर्भवती हो गई, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। बात यहीं खत्म नहीं हुई पति के अनुसार, शादी के बाद भी पत्नी और उसके भाई ने कई बार संबंध बनाए। 50 साल के इस शख्स का पोस्ट अब वायरल हो रहा है।

फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’

शख्स का कहना है कि हमारी शादी में अब परेशानियां आ रही हैं। यह बात पुरानी हो चुकी है मगर मुझे तकलीफ हो रही है। हमारी शादी में परेशानी थी मगर यह राज मुझे 20 सालों तक पता नहीं था। पति के अनुसार, इस बात का खुलासा फैमिली डिनर के समय हुआ। उसका कहना है कि उसकी भाभी ने इस राज से पर्दा उठाया तो उसके होश उड़ गए। जब उसने इस बारे में अपने भाई से पूछताछ की तो सच का पता चला कि दोनों के संबंध थे, एक तरह से यह ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ वाली स्तिथी थी। मेरे लिए यह बेहद अजीब वाली सिचुएशन है। शख्स का कहना है कि इस खुलासे के बाद उसके और पत्नी के बीच खटास शुरु हो गई है। हमारी शादी का क्या होगा पता नहीं, पहले भी हमारी शादी में कई बार ट्रस्ट इशूज रहे हैं। मेरी पत्नी अब मेरा फोन नहीं ले रही है। हमारा रिश्ता पहले से ही बुरे दौर में हैं।

शख्स के इस पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है। लोगों तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। हालांकि शख्स इस हादसे के बाद भी अपनी पत्नी के साथ रिश्ते सुधारना चाहता है और चाहता है कि वह अपने भाई पर विश्वास कर सके। इस पोस्ट को शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जनसत्ता इस वायरल खबर की पुष्टि नहीं करता है।