सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन मशहूर भोजपुरी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। महज 3 दिलों के अंदर इसे 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लगभग 35 हजार लोगों ने इसे अपने फेसबुक पेज पर शेयर भी किया है। आपको बता दें कि रितिक के इस भोजपुरी डांस के वीडियो को डेली सोशल नाम के फेसबुक पेज पर 31 मार्च को शेयर किया गया था। शेयर होने के बाद से ही इसे देखने के लिए लोग टूट पड़े हैं।

आपको रितिक रोशन की पहली फिल्म तो याद ही होगी। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘कहो ना प्यार है’ की। अपनी पहली ही फिल्म से रितिक ने सिनेप्रेमियों पर जो छाप चोड़ी वो आज तक लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस फिल्म में एक्टिंग के साथ रितिक रोशन के डांस को भी खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म का ‘सितारों की महफिल में झूमेगा तराना..’ वाला गाना तो सालों तक लोगों की जुबां पर छाया रहा।

डेली सोशल नाम के फेसबुक पेज ने इसी गाने में मशहूर भोजपुरी सॉन्ग ‘लॉलीपॉप लागेलु’ का शानदार मैशअप तैयार किया है। दरअसल इस वीडियो में डांस तो कहो ना प्यार है वाला है लेकिन बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है वो भोजपुरी गायक पवन सिंह का गाया हुआ लॉलीपॉप लागेलु है। इस वीडियो को बहुत ही बेहतरीन तरीके से बनाया गया है। शायद यही वजह भी है कि लोग इसे इता ज्यादा पसंद कर रहे हैं।