कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। राहुल ने ट्विटर पर लिखा, ”आप सभी को होली की शुभकामनाएं। उमंग से त्योहार मनाइए।” उन्होंने यह भी बताया कि इस सप्ताहांत वह इटली जा अपनी नानी से मिलने वाले हैं। राहुल ने लिखा, ”मेरी नानी 93 साल की हैं। यह सबसे दयालु आत्मा है। इस होली सप्ताहांत में, मैं उन्हें सरप्राइज करूंगा। मैं उन्हें गले लगाने के लिए बेकरार हूं।” गांधी ने पिछले साल 19 जून को अपना जन्मदिन भी दादी पाओला माइनो के साथ मनाया था। इसका मतलब यह है कि जब 3 मार्च को त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, जब राहुल विदेश में होंगे।
राहुल गांधी के इटली जाने की खबर पर ट्विटर यूजर्स की प्रतिक्रिया मजेदार रही। होली का मौका होने की वजह से लोग चुटकी लेने से नहीं चूके। नरेंद्र शर्मा नाम के शख्स ने लिखा, ”2019 के बाद वही हमेशा के लिए रहना है।” कई यूजर्स ने यह भी पूछा कि आप ट्विटर पर बताकर कैसे सरप्राइज दे रहे हैं।
My Nani is 93. She’s the kindest soul ever. This Holi weekend, I’m going to surprise her! I can’t wait to give her a hug…. #HappyHoli to all of you. Have a joyful celebration..
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 1, 2018
2019 के बाद वही हमेशा के लिए रहना है
— Narendra Sharma (@imNSharmaBJP) March 1, 2018
U surprise her by announcing it on twitter..wah yaar
— Shreyas Bhat (@shhhyas) March 1, 2018
सौरभ ने लिखा, ”पहली बात आपको होली पर इटली जाना है, ठीक है। दूसरी, जब आप किसी को सरप्राइज विजिट देने जा रहे हो, तो आप ट्विटर पर पूरी दुनिया को नहीं बताते। तीसरी, आप और आपके परिवार को हैप्पी होली, क्योंकि बुरा न मानो होली है।”
1st, you wish to fly to Italy on Holi, thats ok.
2nd, when you give surprise visit to anyone, you don't announce to whole world on Twitter.
3rd, wish you & family a Happy Holi, kyunki bura naa maano holi hai— Saurabh (@SSahuTweet) March 1, 2018
Tweet kar saari duniya ko bata to diya ki Italy ja rahe ho. Unko bhi pata chal hi jayega ab. Surprise kaha raha isme?
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) March 1, 2018
Nani ne tweet padh liya hoga
— Nipun (@nipunsingh27) March 2, 2018
चिंतन शाह ने लिखा, ”ट्विटर पर बोलकर कौन सरप्राइज देता है।”
Twitter par bolkar kaun surprise deta hai pic.twitter.com/5mbyjSQDw1
— Chintan Shah (@chintan20) March 1, 2018
And Please never came back from your Nanighar !!
— Vivek (@vivekkmeh) March 1, 2018
Innovative way to announce a vacation. Well played
— Masakadzas (@Nesenag) March 1, 2018
Rahulji, In Indian tradition, we go to our native place on Holi and celebrate with friends and family. If we cannot go we celebrate with friends and family where we live.
Is India not your native place? Or are you running away from celebrating Holi? Dharm-Bhrasth!
— Santosh Kumar (@justmoneytree) March 1, 2018

