मेक्सिको में दो राहगीरों ने कुछ अजीब देखा और उसे गुफा में सोता हुए जानवर समझ छेड़ दिया। ऐसा करने पर कुछ और ही निकला और इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा। ट्विटर पर इस वीडियो को लगभग 17 लाख बार देखा जा चुका है। वीडियो में देखा जा रहा कि अजनबी शख्स एक लकड़ी से उस अजीब चीज को जैसे ही छेड़ता है तो उसमें से सैकड़ों मकड़ियां निकल पड़ती है। कहा जा रहा है कि वह अजीब चीज कुछ और नहीं, बल्कि मकड़ियों का घोंसला थी। मिरर की खबर के मुताबिक एक अजनबी कहता हुआ सुनाई देता है, ”मुझे नहीं पता कि यह क्या है लेकिन यह बहुत बालों वाला है! क्या यह एक सोता हुआ जानवर है?” इतना कहते हुए अजनबी मकड़ियों के घोंसले में लकड़ी चुभो देता है। जैसे ही घोंसले से मकड़ियां निकलती है, दूसरा शख्स कहता है, ”इसे देखों, जिसे हम सोता हुआ जानवर समझ रहे थे वह मकड़ियों का घोंसला निकला।” तभी शख्स घोंसले के एक हिस्सा और हटा देता है और मकड़ियां तेजी से बाहर आने लगती हैं।
दोनों अजनबी इस हरकत को अंजाम देने का वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही जंगल की आग की तरह फैल जाता है। कहा जाता है मकड़ियों के इस प्रकार के घोंसले इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होते हैं क्योंकि वे जहरीले नहीं होते हैं। घोंसले से निकलने वाली मकड़ियों को डैडी लोंगलेग्स को तौर पर भी जाना जाता है। ये मकड़ियां गुफाओं में पाए जाने वाली कुछ अन्य स्पेसीज जैसे कि हार्वेस्टमेन और क्रेन मक्खियों से काफी मेल खाती हुई दिखती हैं।
Ayer explorando #Alamos# Sonora… lo que parecía ser un animal dormido en un cuevita resultó ser algo más sorprendente! pic.twitter.com/gJry170M5c
— Rada SC (@Rada_SC) December 29, 2018
ये मकड़ियां गुफाओं, चट्टानों के नीचे या खाली पड़े बिलों में अंधेरी और नम जगहों पर मैले और अनियमित जाले बुनती हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10,477 बार रिट्वीट किया गया था और 28,935 लोगों ने इसे लाइक किया था। वीडियो पर लोगों की ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
Elsa Pataky buscando tuppers para tantas arañas pic.twitter.com/eJUCNnmCit
— Victor Choza (@Dito_Choza) December 30, 2018
— Hela (@SleepDisorder89) December 31, 2018
— Mine (@Mine38643415) December 29, 2018
— cari (@lacaritona) December 29, 2018