गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को राजस्‍थान के जयपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पटेल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ”राजस्थान में वसुंधरा सरकार के आदेश पर जयपुर एरपोर्ट पर उतरते ही जयपुर पोलिस ने हमको अरेस्ट किया।” हार्दिक ने इसके बाद एक के बाद एक ट्वीट कर राजस्‍थान की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। हार्दिक ने कहा कि उनसे जयपुर डीसीपी ने कहा कि ‘ऊपर से आदेश हैं।’ हार्दिक ने ट्वीट किया, ”जयपुर पोलिस ने अरेस्ट का कारण जान को खतरा है, ऐसा बताया। आज़ाद भारत में स्वतंत्रता छीन लेने का प्रयास हर एक भाजपा शासित प्रदेश में हो रहा है। जयपुर DCP ने कहा ऊपर से आदेश हैं। आपको हमारे साथ चलना होगा। नागरिक को क्या खाना, पीना, रहना यह अब पोलिस कहेगी? राजस्थान में ऐसा हैं क्‍या?” हार्दिक के गिरफ्तारी की जानकारी वाले ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने राजस्‍थान सरकार से तुरंत उन्‍हें रिहा करने को कहा।

केजरीवाल ने इस कार्रवाई को ‘बेतुका’ बताते हुए कहा कि ”गिरफ्तार? बेतुका। वसुंधरा सरकार को उन्‍हें तुरंत रिहा करना चाहिए।” दोपहर 3 बजे के करीब, हार्दिक ने ट्वीट कर बताया कि उन्‍हें ‘मुक्‍त’ कर दिया गया है। हालांकि उन्‍होंने सवाल उठाया कि ‘इतनी सारी पुलिस एक आदमी के पीछे क्‍यों लगाई गई?’ उन्‍होंने लिखा, ”मुझे अभी मुक्त किया… यह है हमारे देश की आज़ादी कि एक आम नागरिक जयपुर नहीं जा सकता। इतनी सारी पुलिस एक आम आदमी के पीछे क्यूं?” हार्दिक ने कहा, ”मैं उत्तराखंड, UP, बिहार, दिल्ली सभी जगह गया लेकिन मुझे एक भी प्रदेश में तकलीफ़ नहीं हुई। पोलिस ने भी सहयोग दिया। फिर राजस्थान में ही क्‍यूं?”

https://twitter.com/HardikPatel_/status/812187817908600832

https://twitter.com/HardikPatel_/status/812187999480020992

https://twitter.com/HardikPatel_/status/812188195484037120

https://twitter.com/HardikPatel_/status/812189037922488320

https://twitter.com/HardikPatel_/status/812190095793147904

https://twitter.com/HardikPatel_/status/812230592620269568

केजरीवाल के इस ट्वीट पर उन्‍हें यूजर्स ने घेर लिया। मोनिका ने कहा, ”यह बेतुका नहीं। बेतुका यह है कि आप भारत के मुख्‍यमंत्री की तरह व्‍यवहार करते हैं, जबकि आप सिर्फ दिल्‍ली के सीएम हैं।” अन्‍य यूजर्स ने क्‍या कहा, देखिए:

https://twitter.com/TrulyMonica/status/812222232705507328

https://twitter.com/sanjay2117kumar/status/812194997747548160

https://twitter.com/I_Atheist_/status/812194257427533824

https://twitter.com/I_Atheist_/status/812195457887653888

https://twitter.com/TheAngryLord/status/812194241682124800

https://twitter.com/WriteSumant/status/812194493139030016

https://twitter.com/sssingh21/status/812195172595269632

हार्दिक पटेल गुजरात हाई कोर्ट के आदेश पर राज्य बदर होकर राजस्थान के उदयपुर में छह माह के लिए रह रहे थे। यह समय-सीमा जनवरी में खत्म हो रही है। हार्दिक पटेल को पिछले साल अक्टूबर में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आठ माह तक जेल में रहने के बाद गुजरात हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए 48 घंटे के भीतर गुजराज छोड़ने का आदेश दिया था।