हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के उभरते सितारों में से हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ मैदान में आपने उन्हें देखा होगा। क्रीज पर साझेदारी जमाते हुए। टीम के लिए रन जुटाते हुए। मगर अब वह क्रिकेट ग्राउंड के बाहर भी माही संग नजर आएंगे। पंड्या और धोनी को एक कंपनी ने हाल ही में अपना ब्रांड अंबैस्डर बनाया है। पंड्या ने इसी को लेकर सोशल मीडिया पर अपना उत्साह जाहिर किया। ऑलराउंडर ने धोनी के साथ खींची हुई सेल्फी शेयर की, जिसे उनके चाहने वालों ने जमकर पसंद किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के साथ को सुपरस्टार जोड़ी और सुपरहीरो बताया। कहा कि वे दोनों मैदान के बाहर भी जमेंगे। आपको बता दें कि पंड्या-धोनी लंबे वक्त से एक दूसरे के करीबी माने जाते हैं। पंड्या उन्हें अपना गुरु मानते हैं।
पंड्या ने 20 मार्च को अपनी तस्वीर शेयर की थी। यह एक सेल्फी थी, जिसमें ऑलराउंडर के साथ धोनी भी थे। दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे। ट्वीट में पंड्या ने इसी के साथ लिखा, “गल्फ ऑइल इंडिया के साथ नई साझेदारी शुरू करने और मेरे बगल में एक महान मेंटर होने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”
Excited to start a new partnership with @GulfOilIndia and excited to be alongside a great mentor @msdhoni pic.twitter.com/3WOupWZqyp
— hardik pandya (@hardikpandya7) March 20, 2018
पंड्या के इस ट्वीट के बाद गल्फ ऑइल इंडिया ने भी बाद में लिखा, “हमें भी पंड्या को अपना ब्रांड अंबैस्डर बनाकर बहुत खुशी हुई है। उनके साथ धोनी भी इस सफर में साथ देंगे। उम्मीद करते हैं कि आने वाली यात्रा शानदार हो।”
So happy to be partnering with @hardikpandya7 as our brand ambassador! Along with @msdhoni, looking forward to an exciting journey! https://t.co/C8RIc51KFS
— Gulf Oil India (@GulfOilIndia) March 20, 2018
पंड्या इससे पहले अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए थे। बुधवार (21 मार्च) को एससी/एसटी स्पेशल कोर्ट ने संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर को लेकर ट्वीट करने पर पुलिस को भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।
डीआर मेघवाल नाम के याचिकाकर्ता ने बीते साल 26 दिसंबर को एक कमेंट टि्वटर पर डाला था। कमेंट में अंबेडकर को अपमानित करने और उनकी जाति के लोगों को ठेस पहुंचाने की बात थी। कथित तौर पर ये कमेंट पंड्या ने किया था। उसमें लिखा था, “कौन अंबेडकर? जो एक कानून ता मसौदा तैयार करते हैं। या उस रोग को फैलाते हैं, जिसे देश में आरक्षण कहा जाता है।”