रंगों का त्योहार होली के जश्न में सारा देश डूबा हुआ है। बुधवार की रात होलिका दहन किया गया जिसके बाद गुरुवार को रंग और गुलाल से लोग एकदूसरे को रंगकर होली का जश्न मनाएंगे। हिंदुओं के बड़े त्योहारों से एक होली के त्योहार को लेकर गूगल ने रंग बिरंगा डूडल बनाया है। इस डूडल में  भारतीय संस्कृति  की झलकियां नजर आई। इस  दौरान होली पर देश की तमाम हस्तियों ने होली की शुभकामनाएं दी और होली मनाते नजर आए। वहीं,इस बार होली पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने  होली नहीं मनाने का फैसला किया है। 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले में शहीद जवानों की कुर्बानी की याद में उन्होंने यह फैसला लिया है।

होली के अवसर पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा , होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे।वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने भी होली की बधाई दी है।’होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो — राष्ट्रपति कोविन्द’। इसके अलावा सीएम योगी  भी गोरखपुर में आरएसएस के एक कार्यक्रम में होली मनाते नजर आए।


बता दें कि जिस दिन होली खेली जाती है उसे धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन भी कहा जाता है। होलिका दहन के दौरान  के अलग-अलग हिस्सों में होलिका दहन पर  पुतले फूंके गए। अलग- अलग जगह लोगों ने बुराई के प्रतीक अलग- अलग पुतले जलाए गए। कहीं हाफिज सईद का पुतला जलाया गया।