Halloween 2018 Date in India: हैलोवीन ईसाइयों का त्योहार है जिसे हर साल अक्टूबर के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी यह त्योहार 31 अक्टूबर, बुधवार को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस त्योहार की तारीख हर वर्ष यही होती है बस दिन बदलते रहते हैं। ईसाइयों के बाकी त्योहारों की तरह ही यह त्योहार भी उनके लिए महत्वपूर्ण है और इसे लोग हर्षोउल्लास से मनाते हैं। हैलोवीन दिवस को हेलोस ईव, आल सैंट्स ईव, आल हैलो इवनिंग, आल हैलोवीन, आल हैलोस ईव भी कहा जाता है।

खासतौर पर यह त्योहार अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों के ईसाई लोग मनाते हैं लेकिन इसकी शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई है। हालांकि दुनिया भर में कई जगह गैर-ईसाई लोग भी इस त्योहार का आनंद लेते हैं।

आमतौर पर त्योहारों में लोग नए और सुंदर कपड़े पहनते हैं लेकिन इस त्योहार में ऐसा नहीं होता।
इस दिन लोग विचित्र वेशभूषा पहनते हैं और चेहरे पर भूत-प्रेत की तरह मेकअप करते हैं। साथ ही लोग तरह-तरह के खेल खेलकर भी इस दिन एंजॉय करते हैं।