कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भाषणों की उनकी पार्टी के नेता खूब तारीफ करते हैं लेकिन कई बार वो ऐसी बात कह जाते हैं, जिनकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिल्ली उडाई जाती हैा उन दिनों राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। राहुल का यह वीडियो उनके पुराने भाषणों और उनके एक इंटरव्यू की कुछ क्लिप्स को जोड़कर बनाया गया है। राहुल का यह वीडियो महज 3.20 मिनट का है जिसे यूट्यूब के Amazing videos चैनल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपने आपको ठहाके लगाने से नहीं रोक पाएंगे।
इस वीडियो की शुरुआत राहुल के एक भाषण से होती है जो उन्होंने साल 2014 लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दिया था। जिसमें राहुल गांधी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सुने जा सकते हैं। राहुल ने अपने भाषण में कहा कि,”आजकल एक व्यक्ति हैं जो पूरे देश में गुजरात की बात करते हैं। अगर गुजरात को किसी ने खड़ा किया हैं, गुजरात को अमूल दिया, गुजरात को दूध दिया तो देखिए इन महिलाओं(जनता की ओर इशारा करते हुए) ने दिया है। देखें राहुल का गांधी का ये वीडियो-
https://www.youtube.com/watch?v=iP1MPPL_ABI&feature=youtu.be
साल 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक हिंदी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसके कुछ अंश इस वीडियो में दिखाए गए हैं। इस इंटरव्यू में राहुल को कहते सुना जा सकता है कि, ” मेरी पार्टी के अंदर इस आईडिया ने आग लगा दी है। पहली बार पार्टी के कार्यकर्ता कह रहे हैं कि मजा आ गया। हर पार्टी का कार्यकर्ता कह रहा है कि मजा आ गया। मैं ये मजा देश के हर नागरिक को देना चाहता हूं। इस आईडिया ने आग लगा दी है।”
इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी ने सवालों के जवाब देने में समय भी लिया। शादी के सवाल पर राहुल गांधी ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।
इस वीडियो के एक दूसरे भाग में राहुल गांधी को कहते सुना जा सकता है कि, ”गुजरात में एक में से दो बच्चे भूखे हैं।’वहीं एक जगह राहुल गांधी की जुबान फिसल जाती है। बलात्कार की जगह राहुल भ्रष्टाचार कहते हैं। जिसके बाद तुरंत वो सॉरी कहते हैं।
