इन दिनों में शादियों का मौसम चल रहा है। इस दौरान शादियों में अच्छी-बुरी दोनों तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है। ऐसी ही एक घटना सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसे लोग इंटरनेट पर तेजी से शेयर कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी के दौरान वरमाला की रस्म के लिए वर और वधु दोनों स्टेज पर खड़े हैं। दोनों के हाथों में जयमाल है। लड़की अपने हाथ से जयमाल होने वाले पति के गले में डालती है। इसके बाद दूल्हे की बारी आती है वधू के गले में वरमाला डालने की। स्टेज पर खड़ा दूल्हा जैसे ही वरमाला लड़की के गले में डालता है उसका पायजामा सरक जाता है। कुछ समय तक तो दूल्हे को इस बात का एहसास नहीं होता है, लेकिन जैसे उसे इसका पता चलता है वो तुरंत पैजामा उठाने के लिए झुकता है। यह देखकर दुल्हन शरमा जाती है और अपना मुंह दूसरी ओर कर लेती है।
इस वीडियो को यू-ट्यूब पर अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग लगातार इस प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शादी की इतनी भी क्या जल्दी थी तो नाड़ा बांधना ही भूल गया। एक अन्य यूजर ने दूल्हे का समर्थन करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक एक्सीडेंट है और इस तरह का वीडियो अपलोड नहीं करना चाहिए, जो किसी की जिंदगी बर्बाद कर दे। वहीं फेसबुक पर भी इस घटना कका वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो कहां का है, इस बारे में अब तक कुछ साफ नहीं हो सका है। हालांकि दूल्हे के पहनावे को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शादी राजस्थान के किसी हिस्से की होगी।
https://www.youtube.com/watch?v=i8jzyX8pDk4