एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक कपल को दिखाया गया है। उस कपल की नई-नई शादी हुई होती है। वीडियो में दिखाया गया है कि कपल पहली रात शारीरिक संबंध बना रहा होता है। तब ही वहां लड़के के कुछ दोस्त आ जाते हैं और चादर को हटाकर लड़के की पिटाई शुरू कर देते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि शादी-शुदा जोड़ा लेटा होता है। तब ही लड़के के दोस्त वहां आते हैं और चादर हटाकर लड़के को चप्पल और जूते से पीटना शुरू कर देते हैं। उन लोगों के हाथ में एक वीडियो कैमरा भी होता है जिसकी मदद से वह सब कुछ रिकॉर्ड कर लेते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि लड़के के दोस्त उसे पीटते हुए लगातार चिल्ला-चिल्लाकर हंस रहे होते हैं। जहां एक तरफ लड़का अपने आपको बचाने में लगा होता है वहीं लड़की भी चिल्ला रही होती है। लगातर हुई पिटाई से लड़के का मुंह बिल्कुल लाल हो जाता है।
हालांकि, कुछ देर तक लड़के की पिटाई के बाद सारे दोस्त कपल को फिर से अकेला छोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद कपल फिर से चादर ओढ़ लेता है। लड़की की आवाज से ऐसा लगता है कि वह लोगों को उसे छोड़ने के लिए कह रही होगी। अंग्रेजी वेबसाइट मिरर के मुताबिक, वीडियो चीन का है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि वीडियो किसने अपलोड किया। इससे पहले एक खबर और आई थी। उसमें एक कपल को पार्क में शारीरिक संबंध बनाते वक्त पुलिस ने पकड़ लिया था। कपल पुलिस को देखकर चौंक गया था।