फरवरी 2018 में एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की आंख मार रही थी। ‘विंक’ वीडियो की आंख मारती लड़की रातों-रात वायरल हो गई और धीरे- धीरे सभी को पता लगा कि ये मलयाली फिल्म ‘ओरू उदार लव’ की एक्ट्रेस प्रिया वारियर है। प्रिया की विंक ने लाखों को घायल किया यहां तक की इसका हाइप इतना था कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। अब ऐसे में प्रिया का गूगल की ‘ईयर इन सर्च लिस्ट’ में टॉप पर होना तो बनता है। इस लिस्ट को आप https://trends.google.com/trends/yis/2018/IN/ पर देख सकते हैं।
2018 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च हुईं प्रिया
दरअसल गूगल ने अपनी ईयर इन सर्च लिस्ट जारी की है जिसमें मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इस साल देश में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत रहीं। प्रिया ने सनी लियोनी से लेकर प्रियंका चोपड़ा और सलमान खाने जैसे सेलेब्स को भी पछाड़ दिया।
प्रिया के बाद निक हुए सर्च
गूगल सर्च में प्रिया के बाद दूसरा नंबर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का आता है। बता दें जोनस अमेरिकी सिंगर हैं। वहीं इस लिस्ट में प्रियंक चौथे नंबर पर हैं।
Good things are worth searching for. This year, the world searched for “good” more than ever before. Explore more trends at https://t.co/5IKSM44cdV. #YearInSearch pic.twitter.com/XCtI6T6MSt
— Google (@Google) December 12, 2018
और कौन कौन हुआ सर्च
बता दें इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी हैं तो वहीं चौथे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा। इस लिस्ट में पांचवी नंबर पर हैं सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा। वहीं आनंद के बाद सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, सलमान खान, ब्रिटिश राजकुमारी से शादी करने वालीं अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल, भजन गायक अनूप जलोटा और एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर सर्च किए गए।
हाउ टू (कैसे करें) की टॉप 5 सर्च
गूगल पर हाउ टू (कैसे करें) में सबसे ज्यादा व्हॉट्सएप पर स्टीकर कैसे भेजें, आधार में मोबाइल लिंक कैसे करें, रंगोली कैसे बनाएं, मोबाइल नंबर पोर्ट कैसे करें और बिटकॉइन में निवेश कैसे करें सर्च किए गए।
व्हॉट इज (क्या है) की टॉप 5 सर्च
गूगल पर टॉप 5 की सर्च में सबसे ज्यादा धारा 377 क्या है सीरिया में क्या चल रहा है, किकी चैलेंज क्या है, मी टू क्या है सर्च किए गए। वहीं स्पोर्ट्स इवेंट की बात करें तो भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2018 सबसे ज्यादा सर्च किया गया। वहीं इसके बाद आईपीएल सर्च किया गया।