Google Trends: दुनिया के लगभग सभी देश अपने बजट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रक्षा क्षेत्र में निवेश करते हैं। इसको लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की गई है। जिससे पता चला है कि दुनिया के शीर्ष 10 देशों का रक्षा बजट कितना है। इस लिस्ट में शीर्ष पर दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका है। जबकि 10वें नंबर पर यूक्रेन है। ये पूरी रिपोर्ट साल 2025 के लिए जारी की गई है।
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) की एक रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ कि साल 2024 में रक्षा क्षेत्र में वैश्विक व्यापार 2.46 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। इसी रिपोर्ट के माध्यम से पता चला कि साल 2023 में रक्षा व्यापार 2.24 ट्रिलियन डॉलर थी। इस दौरान पता चला कि रक्षा बजट वैश्विक जीडीपी 1.9 फीसद हो गया। जबकि साल 2022 में 1.6 फीसद और 2023 में 1.8 फीसदी से अधिक है।
शीर्ष रक्षा बजट वाले देश
साल 2025 की बात करें तो दुनिया का सबसे ज्यादा सेना क्षेत्र में खर्च करने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है। विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच सैन्य खर्च करने वाले देशों का योगदान कुल 62.3 प्रतिशत है। जिसमें दूसरे नंबर पर मौजूद चीन का योगदान 18.6 जबकि तीसरे नंबर पर स्थित रूस का 8.8 प्रतिशत है। आइए जानते हैं शीर्ष 10 देशों के रक्षा बजट के बारे में-
रैंक 2025 | देश | रक्षा बजट 2025 (यूएसडी) |
1. | संयुक्त राज्य अमेरिका | $895,000,000,000 ($895 बिलियन) |
2. | चीन | $266,850,000,000 ($266.85 बिलियन) |
3. | रूस | $126,000,000,000 ($126 बिलियन) |
4. | भारत | $75,000,000,000 ($75 बिलियन) |
5. | सऊदी अरब | $74,760,000,000 ($74.76 बिलियन) |
6. | यूनाइटेड किंगडम | $71,500,540,000 ($71.5 बिलियन) |
7. | जापान | $57,000,000,000 ($57 बिलियन) |
8. | ऑस्ट्रेलिया | $55,700,000,000 ($55.7 बिलियन) |
9. | फ्रांस | $55,000,000,000 ($55 बिलियन) |
10. | यूक्रेन | $53,700,000,000 ($53.7 बिलियन) |
विश्व की अग्रणी सैन्य शक्तियों में से एक भारत है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में 0.1184 नंबर के साथ चौथे स्थान पर है। इसके साथ ही भारत अपने रक्षा बजट में लगातार वृद्धि कर रहा है। भारत आधुनिकीकरण को बढ़ावा दे रहा है वहीं आधुनिक युद्ध की चुनौतियों और समस्याओं से निपटने के तौर हो रहा है। इसके अलावा अपने प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला करने के लिए अपनी सैन्य रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्माण कर रहा है।
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए 2025 वित्त वर्ष के लिए रक्षा मंत्रालय को 6.81 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जो पूरे केंद्रीय बजट का 13.45% है, जिससे यह सरकारी मंत्रालयों में सबसे अधिक आवंटन है।