Google Trends: गूगल सर्च में मंगलवार को पासपोर्ट सेवा सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले ट्रॉपिक में से एक रहा। क्योंकि आज सबसे ज्यादा इसी टॉपिक पर सर्च वॉल्यूम देखा गया। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, मंगलवार सुबह सिर्फ़ 4 घंटे में इस टॉपिक पर 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 20 हज़ार से ज़्यादा सर्च किए गए।

यह उछाल स्पष्ट रूप से 29 अगस्त से 2 सितंबर तक ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा पोर्टल की अनुपलब्धता के कारण था। आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस में लिखा था, “पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त 2024, गुरुवार 20:00 बजे IST से 2 सितंबर, सोमवार 06:00 बजे IST तकतकनीकी मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान यह प्रणाली नागरिकों और सभी MEA/RPO/BOI/ISP/DoP/पुलिस अधिकारियों के लिए उपलब्ध नहीं होगी।”

पासपोर्ट सेवा पोर्टल अब तय समय से पहले ही ऑनलाइन हो गया है। विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि 1 सितंबर, 2024 को शाम 7:00 बजे सिस्टम को बहाल कर दिया गया है, जिससे यह नागरिकों और अधिकारियों दोनों के लिए सुलभ हो गया है।

मेंटेनेंस का काम, जिसके लिए मूल रूप से अधिक समय लगने की उम्मीद थी, तय समय से पहले ही पूरा कर लिया गया। जिससे पासपोर्ट से जुड़ी सेवाओं में बहुत कम ही व्यवधान देखा गया। पोर्टल अब पूरी तरह से चालू है, जिससे उपयोगकर्ता अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, पासपोर्ट नवीनीकृत कर सकते हैं और अन्य सेवाओं तक पहुंच सकते हैं।

रखरखाव के मद्देनजर, 30 अगस्त 2024 के लिए निर्धारित नियुक्तियों को पुनर्निर्धारित किया जाएगा। मंत्रालय ने आवेदकों को आश्वासन दिया है कि उन्हें नई नियुक्ति तिथियों और समय के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।