Google Trends: हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी में प्रोफेसर मैकगोनागल का किरदार निभाने वालीं दिग्गज ब्रिटिश एक्ट्रेस डैम मैगी स्मिथ का निधन हो गया है। उनका निधन 27 सितंबर को लंदन के चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर हॉस्पिटल में हुआ। उनके दोनों बेटों क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफन ने इस बात की जानकारी दी। हालांकि, उनके निधन की वजह सामने नहीं आ पाई है।
मैगी स्मिथ का हॉलीवुड के सिनेमा में काफी नाम था। उनको अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से दो बार ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं डैम मैनी ने चार बार एमी और टोनी पुरस्कार को भी अपने नाम किया था। वह काफी लंबे समय तक सिनेमा में अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों का दिल जीततीं रही हैं।
सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया में हुईं ट्रेंड
अपनी अभिनय प्रतिभा के लिए पहचानी जाने वाली मैगी स्मिथ निधन के बाद पूरी दुनिया में ट्रेंड करती रहीं। दुनियाभर में उनके प्रशंसक उनके अभिनय के वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि देते रहे। एक यूजर ने लिखा “यार हैरी पॉटर के कलाकार हमेशा जीवित रहने वाले थे, RIP मैगी स्मिथ। एक अन्य यूजर ने लिखा “डेम मैगी स्मिथ ने प्रोफेसर मैक्गोनागल की भूमिका में हैरी पॉटर में वास्तव में सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है।” एक यूजर ने लिखा,”वह कितनी शानदार विरासत छोड़ गई हैं।”
m
मैगी स्मिथ ने कब शुरू की अपनी यात्रा
मैगी स्मिथ के सफर की शुरुआत की बात करें तो साल 1952 में ऑक्सफोर्ड प्लेहाउस में बतौर स्टेज परफॉर्मर अपनी यात्रा शुरू की। इसके बाद उन्होंने ब्रॉडवे पर न्यू फेसेज ऑफ 56 में पेशेवर डेब्यू किया। अगले कुछ दशकों में उन्होंने नेशनल थिएटर और रॉयल शेक्सपियर कंपनी के साथ में काम किया और दिग्गज एक्ट्रेस जूडी डेंच के साथ मिलकर वो ब्रिटिश थिएटर के सबसे जाने-माने दिग्गजों में से एक बन गईं।
Google Trends: अमेरिका में हेलेन तूफान ने मचाई तबाही, अब तक हुई 40 से ज्यादा लोगों की मौत
अपने इस लंबे करियर के दौरान मैगी ने पर्दे पर काफी अहम रोल निभाए थे। लेकिन अगर वह किसी नाम से फेमस हुई तो वह था उनका प्रोफेसर मैकगोनागल का किरदार। इसी से वह दुनियाभर में फेमस हो गईं। वह हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी की सातों फिल्मों का पार्ट थीं। साथ ही मैगी स्मिथ ने टीवी सीरीज डाउनटन एबे की मूवी स्पिन-ऑफ में डॉवेजर काउंटेस के तौर पर भी काफी ज्यादा प्रसिद्धी पाई। मैगी नोएल कावर्ड की ‘प्राइवेट लाइव्स’ और टॉम स्टॉपर्ड की ‘नाइट एंड डे’ के लिए टोनी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित हो चुकी है।
मैगी स्मिथ को कई पुरस्कारों से नवाजा गया
मैगी स्मिथ को कई सारे पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने साल 1969 में ‘द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी’के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का एकेडमी पुरस्कार मिला। इतना ही नहीं उन्हें कैलिफोर्निया स्वीट में बेहतरीन सपोर्टिंग एक्ट्रेस का भी अवार्ड मिल चुका है। मैगी को महारानी एलिजाबेथ द्वारा नाइट की उपाधि दी गई।