Google Trends: इसरो का आज सुबह EOS-09 को असफल हो गया है। इस असफलता का कराण PSLV के C61 रॉकेट में का तीसरे चरण में तकनीकी समस्या होना रहा। इस बात की जानकारी खुद इसरो के प्रमुख डॉ वी नारायणन ने दी है। आज सुबह मिशन के लिए तय समय पर प्रक्षेपण तो हुआ लेकिन वह तीसरे चरण में विफल नहीं हो सका।

दरअसल, मिशन की विफलता को लेकर इसरो चीफ डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि पीएसएलवी रॉकेट के पहले दो चरण ठीक से काम कर रहे थे लेकिन तीसरे चरण में कुछ तकनीकी समस्या आ गई। इस वजह से मिशन पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि हम विश्लेषण के बाद वापसी करेंगे। इसरो इस असफलता के कारणों का पता लगाएगा और फिर से प्रयास करेगा।

आज की बड़ी खबरे

इसरो ने एक्स पर भी दी जानकारी

इतना नहीं, इसरो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी पोस्ट किया और कहा, “पीएसएलवी-सी61 का प्रदर्शन दूसरे चरण तक सामान्य रहा। तीसरे चरण में एक तकनीकी ऑब्जर्वेशन के कारण मिशन पूरा नहीं हो पाया।” बता दें कि इसरो अब इस मिशन की असफलता के कारणों का पता लगाएगा। इसके बाद, वह भविष्य में ऐसे मिशनों को सफल बनाने के लिए कदम उठाएगा।

छोटी-सी बच्ची की विदाई का वीडियो हो रहा Viral, देखकर भड़के यूजर्स, पूछा – बाल विवाह को बंद हो गया था न?

PSLV से पहले हुईं हैं कई सफल लॉन्चिंग्स

इसरो के अनुसार यह PSLV रॉकेट की 63वीं उड़ान थी। यह PSLV-XL वर्जन की 27वीं उड़ान थी। इससे पहले, इसरो के PSLV ने कई सफल लॉन्च किए हैं। EOS-09 में लंबी अवधि का ईंधन भी था। इससे मिशन खत्म होने के बाद इसे सुरक्षित तरीके से अंतरिक्ष से हटाया जा सकता था, लेकिन यह मिशन फिलहाल फेल हो गया है।

क्यों अहम इसरो का मिशन EOS-09

बता दें कि ये मिशन आज सुबह 5-59 बजे शुरू हुआ था। ईओएस-09 एक आधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है। इसमें सी-बैंड सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक किसी भी मौसम में और दिन-रात धरती की सतह की तस्वीरें ले सकती है। यह सैटेलाइट कृषि, वन क्षेत्र प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में बहुत उपयोगी हो सकता है।