सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी पीरामल के स्वागत को लेकर सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना सुर्खियों में बने हुए हैं। विकास खन्ना के न्यूयॉर्क स्थित रेस्टोरेंट पर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी गए थे। इस दौरान विकास खन्ना ने उनकी मेजबानी की। लेकिन उनकी मेजबानी ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।
अंबानी परिवार का विकास खन्ना ने किया स्वागत
विकास खन्ना ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में विकास खन्ना, मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी का अपने रेस्टोरेंट में स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान अंबानी परिवार से वह दीये जलाने का अनुरोध कर रहे हैं।
विकास खन्ना ने पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “आज बंगले में अंबानी और पीरामल परिवारों के लिए खाना बनाना कितने सम्मान की बात है। मायशा ने गेंदे के फूल से रिलायंस का असली लोगो बनाया। हमने आज बंगले को सजाने के लिए ईशा अंबानी के पसंदीदा गुलाबों का इस्तेमाल किया। मेहमानों के स्वागत के लिए गंगाजल के साथ 6 अलग-अलग गुलाब के फूल का इस्तेमाल किया गया। अद्भुत मुकेश जी और ईशा जी ने दिवाली की मोमबत्तियां जलाई। हम दिवाली तक इसी लौ से मोमबत्तियां जलाते रहेंगे। यह उत्सव और प्रकाश की निरंतरता का प्रतीक है।”
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 3 करोड़ 12 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। एक यूजर ने लिखा, “मायशा बहुत टैलेंटेड है और शानदार काम कर रही हैं। वह बंगले की सच्ची एंबेसडर हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपकी रीलों से हमें प्यार है। कृपया पोस्ट करते रहे। यह काफी उत्साहजनक होता है।” सोशल मीडिया पर एक अन्य यूजर ने वीडियो देखने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, “मेरा इंस्टा फीड हर दिन इसी आभा से जगमगाता है।”
इस बीच विकास खन्ना के रेस्टोरेंट के आधिकारिक हैंडल से लिखा गया, “यह बंगला भारत के पुराने क्लबहाउस की पुरानी यादों की यात्रा की पेशकश करता है। इसका नाम बंगाली शब्द बंगला से लिया गया है। बंगला इतिहास, संस्कृति और व्यंजनों का एक्सपीरियंस करने का निमंत्रण है। यह भव्य क्लबों से प्रेरित है, जिन्होंने भारतीय सामाजिक जीवन और सौहार्द को आकार देने में मदद की है।”